फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   After regular order of ME, came to Napa office only two days

Mahendragarh-Narnaul News: एमई के नियमित ऑर्डर होने के बाद सिर्फ दो दिन ही आए नपा कार्यालय

Sun, 10 Mar 2024 02:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 10 Mar 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
After regular order of ME, came to Napa office only two days
महेंद्रगढ़। नगर पालिका महेंद्रगढ़ में अधिकारी के नियुक्ति ऑर्डर होने के बाद भी नहीं आ रहे है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा विकास कार्य भी रुके हुए है। पिछले छह माह से म्यूनिसिपल इंजीनियर (एमई) का पद रिक्त होने से नगर पालिका में विकास कार्य रुके हुए थे। दो सप्ताह पूर्व नए डीएमसी ने नगर पालिका में निरीक्षण के दौरान नगर पालिका चेयरमैन व पार्षदों ने एमई की नियुक्ति की मांग उठाई थी। डीएमसी ने तुरंत प्रभाव से एमई के नियुक्ति के ऑर्डर जारी किए थे।
विज्ञापन

आदेशों के दो सप्ताह में एमई महज दो दिन ही नगर पालिका में पहुंचे। दो सप्ताह के दौरान डीएमसी ने नगर पालिका को दौरा किया उस समय म्यूनिसिपल इंजीनियर (एमई) कार्यालय में अनुपस्थित मिले। म्यूनिसिपल इंजीनियर के नहीं आने की वजह से नगर पालिका में अनेक कार्य अटके हुए हैं। इनमें एनडीसी, नक्शे, नए विकास के प्रोजेक्ट से संबंधित, नए टेंडर लगाना सहित अन्य कार्य प्रभावित हो रहे है। प्रतिदिन 100 लोग एमई संबंधित कार्य के लिए नगर पालिका में आते है, लेकिन कर्मचारी एमई नहीं होने की बात कहकर वापस भेज देते है।
विज्ञापन

19 जून 2022 को महेंद्रगढ़ नगरपालिका के 15 वार्ड पार्षद व प्रधान पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ था। इसके बाद 14 जुलाई 2022 को जब शपथ ग्रहण कर शहर की सरकार पूरी हुई तो लोगों को भी शहर में विकास कार्याें की उम्मीद जगी थी। पिछले 10 माह से चार मुख्य पदों पर स्थाई अधिकारियों की नियुक्ति नहीं होने से कोई भी योजना सिरे नहीं चढ़ पा रही है। 18 माह के कार्यकाल में नपा के सचिव, जेई, एमई पर धांधली के आरोप लगे जिसके बाद सचिव को सस्पेंड कर दिया गया था व अन्य पर जांच चल रही थी। इसके चलते अस्थायी तौर पर जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई वह भी अपना स्थानांतरण करा गए। पिछले माह में स्थाई सचिव ने अपना पदभार संभाल लिया। दो सप्ताह पूर्व म्यूनिसिपल इंजीनियर (एमई) ने चार्ज संभाले के बाद भी सिर्फ दो दिन ही आए। इसके आलावा भवन निरीक्षक (बीआई), अकांउटेंट और पटवारी के पद रिक्त पड़े हैं। ऐसे में पिछले 18 माह के समय में बनाई गई करीब 11 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं में से एक भी सिरे नहीं चढ़ पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में एमई की नियुक्ति के लिए आदेश के बाद भी कार्यभार संभालने के बाद सिर्फ दो दिन ही कार्यालय में आए। डीएमसी को इस बारे में अवगत करवाया जा चुका है। उन्हाेंने एमई को नियमित रूप से कार्यालय में आने को लेकर डीएमसी से मांग की है।
- रमेश सैनी, नपा, प्रधान महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed