फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   After Pathera's two sons, Rakhi also increased her prestige.

Mahendragarh-Narnaul News: पाथेड़ा के दो बेटों के बाद राखी ने भी बढ़ाया मान

Sun, 16 Feb 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 16 Feb 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
After Pathera's two sons, Rakhi also increased her prestige.
महेंद्रगढ़। गांव पाथेड़ा की खेल प्रतिभाएं लगातार अपने प्रदर्शन के दम पर जिले का गौरव बढ़ा रही हैं। एशियन खेलों में स्वर्ण पदक विजेता कबड्डी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सचिन तंवर व उसके बड़े भाई प्रो. कबड्डी खिलाड़ी दीपक तंवर के बाद अब राखी तंवर ने अपनी प्रतिभा के दम पर जिले का मान बढ़ाया है। साधारण परिवार की राखी तंवर गत सप्ताह उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में राजस्थान की ओर से कांस्य पदक जीतने वाली कबड्डी खिलाड़ी थी।
विज्ञापन

------------
राखी तंवर के नाम रही उपलब्धियां
19 वर्षीय राखी तंवर ने महिला कबड्डी में अपनी विशेष पहचान बनाई है। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित युवा कबड्डी में कांस्य पदक विजेता टीम का हिस्सा थी। ऑल इंडिया लेवल पर आयोजित सीनियर प्रतियोगिता में द्वितीय रही राखी तंवर की भूमिका सराहनीय थी। राष्ट्रीय स्तर पर जूनियर कबड्डी टीम में रहते हुए दो बार स्वर्ण पदक विजेता टीम में भी राखी तंवर ने सराहनीय भूमिका निभाई थी। राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में भी दो बार रजत पदक विजेता टीम का हिस्सा रही है।
विज्ञापन

------------
राखी ने सचिन तंवर से सीखी खेल की बारीकियां
एशियन खेलों में स्वर्ण पदक विजेता कबड्डी टीम के खिलाड़ी सचिन तंवर से ही खेल की बारीकियां सीखकर इस युवा खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया है। कबड्डी खेल में हर साल राखी तंवर की उपलब्धियों में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed