फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   After entering the house, the jewelery was taken away by intimidation on the strength of the weapon

घर में घुसकर हथियार के बल पर डराकर समेट ले गए आभूषण

Wed, 08 Jun 2022 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
After entering the house, the jewelery was taken away by intimidation on the strength of the weapon
नांगल चौधरी। गांव नांगल पीपा में एक व्यक्ति के घर में घुसे बदमाश हथियार के बल महिला को धमका कर सोने-चांदी के आभूषण समेट ले गए। पीड़ित महिला की शिकायत पर नांगल चौधरी पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को शिकायत में नांगल पीपा निवासी प्रिया ने बताया कि उसका पति अशोक कुमार गुरुग्राम टैक्सी चलाता है। सोमवार रात्रि को वह घर पर अपने बच्चों के साथ सो रही थी कि रात करीब 12.30 पर किसी ने घुसकर कमरे का दरवाजा खटखटाया तो उसने सोचा की उसका पति आ गया है। इस पर उसने कमरे का दरवाजा खोल दिया तो तीन आदमी कमरे के अंदर घुस गए। उनमें एक के पास चाकू व एक के पास हथियार था। एक ने उसका मुंह दबा लिया और दूसरे ने उसके 6 वर्षीय लड़के को पकड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए अलमारी की चाबी मांगी। डर के मारे उसने अपनी अलमारी की चाबी दे दी। इस पर बदमाशों ने अलमारी में रखे चांदी के पाजेब, 10-12 चांदी के सिक्के, सोने की कड़ी, दो सोने की चूड़ी, कान में पहने टॉप्स निकालकर ले गए। वहीं फोन को बंद करके बेड के नीचे गिरा गए तथा कमरे का बाहर से दरवाजा बंद करके दीवार कूद कर भाग गए। इसके बाद फोन बेड के नीचे से निकालकर पड़ोसी व पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और पति भी सूचना पाकर मौके पर पहुंच गए। इसकी शिकायत उसने नांगल चौधरी थाना में दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed