फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   After DAP, now farmers have to put a line for urea

डीएपी के बाद अब यूरिया के लिए किसानों को लगानी पड़ रही लाइन

Wed, 17 Nov 2021 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
After DAP, now farmers have to put a line for urea
सतनाली में यूरिया के लिए लाइन में लगे किसान। संवाद - फोटो : Narnol
डीएपी खाद के बाद अब यूरिया के लिए भी किसानों को कतार में लगना पड़ रहा है। वैसे महेंद्रगढ़ के अधिकांश केंद्रों पर डीएपी खाद का संकट बना है। वहीं, सतनाली े में मंगलवार को पुलिस पहरे में किसानों को यूरिया खाद बांटी गईं। पुलिस की निगरानी में किसानों को पहले टोकन बांटे गए फिर प्रति किसान तीन बैग खाद का वितरण किया गया। कृषि अधिकारी सज्जन धनखड़ ने बताया कि मंगलवार को सतनाली में 3400 और गांव डालनवास में 250 बैग यूरिया पहुंची है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ के 30 हजार एकड़ में होती है गेहूं की बिजाई
महेंद्रगढ़, कनीना व सतनाली क्षेत्र में किसानों द्वारा करीब 30 हजार एकड़ रकबे में गेहूं बिजाई किया जाता है। लेकिन किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद नहीं मिल रहा है। क्षेत्र के लिए करीब 30 हजार बैग डीएपी की आवश्यक है। लेकिन पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिलने के कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खाद के अभाव में पहले सरसों और अब गेहूं की तय समय पर बिजाई करना किसी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed