फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   After beating a young man, he showed a knife and threatened to kill him.

Mahendragarh-Narnaul News: युवक की पिटाई के बाद चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी

Thu, 31 Aug 2023 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 31 Aug 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
After beating a young man, he showed a knife and threatened to kill him.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


महेंद्रगढ़। सब्जी मंडी में दो युवकों ने सब्जी खरीदने आए युवक से मारपीट की। साथ ही गर्दन पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी दी। शहर पुलिस ने शिकायतकर्ता के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

कृष्णा काॅलोनी निवासी राजीव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसका भाई साइन दोनों मंगलवार की सुबह 6 बजे सब्जी मंडी में सब्जी लेने के लिए गए थे। सब्जी मंडी के गेट पर अंदर घुसते ही अपनी स्कूटी को खड़ा किया तो इतनी देर में दो लड़के आए और आते ही स्कूटी की चाबी निकाल ली। उनमें से एक लड़के ने उसके भाई साइन की गर्दन पर चाकू रख दिया। इसके बाद उन्होंने उनको लात-घूसे से मारकर उसे घायल कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए, तब दोनों युवक भीड़ को देखकर भाग गए। शिकायतकर्ता ने एक का नाम मोहित उर्फ गब्बर निवासी मोहल्ला जवाहर नगर, दूसरे का गीतांश उर्फ कांचा बताया। इसके उपरांत उन्होंने युवक जीत के साथ भी मिलकर उसे रास्ते में रोककर मारपीट की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed