फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   After 9 months, the day train left for Delhi, 60 passengers traveled

9 महीने बाद दिल्ली के लिए दिन के समय की ट्रेन चली, पहले दिन 60 सवारी

Thu, 07 Jan 2021 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
After 9 months, the day train left for Delhi, 60 passengers traveled
9 महीने बाद वीरवार को बीकानेर से दिल्ली- सराय रोहिल्ला ट्रैक पर दिन के समय गाड़ी का संचालन शुरू हो गया। पहले दिन लगभग 60 यात्रियों ने महेंद्रगढ़ से दिल्ली का सफर किया। तत्काल में टिकट नहीं मिलने पर कुछ यात्रियों को लौटना पड़ा। दिल्ली रूट के लिए दो गाड़ियों का महेंद्रगढ़ स्टेशन पर ठहराव है। इन ट्रेनों में बुकिंग कराने वाले यात्री ही सवारी कर सकेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि बीकानेर रेलवे मंडल ने वीरवार से बीकानेर- दिल्ली गाड़ी संख्या 02487 का संचालन शुरू कर दिया। पिछले 9 महीने में दिन के समय दिल्ली के लिए यह पहली गाड़ी शुरू हुई है। बीकानेर से दिल्ली पहले से एक ट्रेन चलाई जा रही है, जो रात के समय चलती है। पहले दिन लगभग 60 यात्रियों ने यात्रा की। कुछ यात्रियों को तत्काल टिकट नहीं मिलने पर लौटना पड़ा। इसका दैनिक रेलयात्री संघ ने विरोध भी जताया है। दैनिक रेलयात्री महासंघ के प्रधान रामनिवास पाटोदा ने रेलवे प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि राजस्थान राज्य के छोटे से राजलदेसर स्टेशन पर सैकड़ों की संख्या में आरक्षित सीटें दी गई हैं। इनमें से 323 आरक्षित सीटें वीरवार को भी खाली रहीं। महेंद्रगढ़ के साथ रेलवे प्रशासन भेदभाव कर रहा है, जबकि महेंद्रगढ़ एक आदर्श रेलवे स्टेशन होने के साथ जिला स्तर का स्टेशन है। यहां पर हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय जैसी बड़ी संस्था है। जहां पर दूसरे राज्यों से विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। जयपुर जोन के अधिकारी महेंद्रगढ़ की छवि को धूमिल कर रहे हैं। जो गाड़ियां लॉकडाउन से पहले रुकती थीं उनका ठहराव बंद कर दिया गया है। उन्होंने मांग उठाई कि सभी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव महेंद्रगढ़ स्टेशन पर किया जाए, तत्कालीन टिकट सेवा शुरू की जाए व आरक्षित सीटों का कोटा भी यहां दिया जाए।
विज्ञापन

यह रहेगा ट्रेन का समय : बीकानेर से 9.30 पर चलकर दोपहर 2.25 पर महेंद्रगढ़ पहुंचेगी। इसके बाद शाम 5.20 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली सराय रोहिल्ला से सुबह 8.40 बजे रवाना होकर 10.46 बजे महेंद्रगढ़ पहुंचेगी। इसके बाद शाम 4.20 बीकानेर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed