फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Advocates submitted a memorandum to the minister regarding the transfer of the Superintendent of Police

अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक के तबादले को लेकर मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Fri, 08 Apr 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Advocates submitted a memorandum to the minister regarding the transfer of the Superintendent of Police
जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने एसपी चंद्रमोहन के स्थानांतरण के लिए जिला कष्ट निवारण समिति के अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के मंत्री जयप्रकाश दलाल को ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन के प्रधान यशवंत यादव की अगुवाई में पंचायत भवन के बाहर एसपी एवं पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इससे पूर्व अधिवक्ताओं की बार हाल में बैठक हुई। जिसमें मंत्री को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। वहीं सोमवार तक यदि जिले के विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के जिला अध्यक्ष ने वकीलों की सुध नहीं ली तो एसोसिएशन उनके विरुद्ध निंदा प्रस्ताव लाएगी।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का आरोप है कि जिला बार एसोसिएशन नारनौल के अधिवक्ता रणधावा सिंह के विरुद्ध गत 2 मार्च को एसपी चंद्रमोहन ने स्वयं थाना शहर नारनौल में बैठ कर धारा 186/332/506 आईपीसी के तहत झूठी एफआईआर 122 दर्ज करवाई। वहीं अधिवक्ता की पुलिस कर्मचारी की शिकायत पर एसपी ने कोई कार्रवाई नहीं की। अधिवक्ता पर दर्ज उक्त मुकदमे के विरोध में स्थानीय वकील गत एक अप्रैल से एसपी के विरुद्ध मोर्चा खोले हुए हैं। वीरवार को मंत्री जयप्रकाश दलाल को अधिवक्ताओं ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है क्योंकि एसपी स्वयं अपने मातहत कर्मचारियों के साथ षड्यंत्र करके निर्दोषों पर झूठे मुकदमे दर्ज करवा रहे हैं जिसका उदाहरण अधिवक्ता रणधावा सिंह के विरुद्ध दर्ज करवाया गया झूठा मुकदमा है। ज्ञापन में एसपी की खनन माफियाओं से सांठगांठ होने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान मनीष वशिष्ठ एडवोकेट ने मंत्री कहा कि एसपी आम जनता से मिलते नहीं है। नारनौल में सरेआम निर्दयता से हत्या करके वीडियो बनाकर वायरल करने वाले अपराधी तीन महीने से पकड़े नहीं गए हैं लेकिन एसपी वकील के विरुद्ध झूठा मुकदमा बनवाकर चालान पेश करने में व्यस्त हैं। अधिवक्ताओं ने मंत्री जेपी दलाल से तत्काल उनका स्थानांतरण करने का अनुरोध किया है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष रामबीर सिंह यादव, सचिव सुरेंद्र कुमार, सह सचिव सुमित चौधरी, विजय पाल बड़ेसरा, अजय चौधरी, मंजीत यादव मांदी, कुलदीप भरगड़, संतोख यादव, कर्णसिंह भोजावास, सुधीर यादव व सुरेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed