फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Advocates' strike in Kanina continued for the fourth day

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना में अधिवक्ताओं का चौथे दिन भी जारी रहा धरना

Fri, 06 Dec 2024 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 06 Dec 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Advocates' strike in Kanina continued for the fourth day
कनीना। वीरवार को बार एसोसिएशन कनीना का चौथे दिन धरना जारी रहा। कनीना बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं द्वारा 2 दिसंबर से न्यायिक भवन निर्माण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया हुआ है। बार एसोसिएशन कनीना प्रधान सुनील रामबास ने बताया कि इस मांग को लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व उपायुक्त से अधिवक्ताओं के शिष्ट मंडल की बैठक हुई थी। जो बेनतीजा रही। अगस्त 2016 में कनीना में न्यायालय स्थापित होने के बावजूद आज तक न्यायिक भवन निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। वकीलों और मुवक्किलों को खुले में टिन शेड में बैठना पड़ता है। सर्दी, गर्मी और बरसात में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अब न्यायिक भवन निर्माण की मांग को लेकर कनीना न्यायालय के अधिवक्ता धरने पर बैठे हुए हैं। अधिवक्ताओं की इस मांग का आसपास के क्षेत्र के लोगों का भी काफी सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व प्रधान हरीश गाहड़ा, पूर्व प्रधान ओपी रामबास, पूर्व प्रधान दीपक चौधरी, पूर्व प्रधान संदीप सिंह यादव, सुभाष शर्मा, रमेश शर्मा, मनजीत कोटिया, पूर्व प्रधान गिरवर लाल कौशिक, उप प्रधान सुनील राव ककराला, पूर्व सचिव अभिषेक यादव, राजकुमार तंवर, पूर्व सचिव मनोज शर्मा, अनिल शर्मा, नवीन कौशिक सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed