{"_id":"662804f71decda9e88075d14","slug":"advocates-held-bhandara-at-adhivakteshwar-hanuman-temple-narnol-news-c-196-1-nnl1004-111656-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अधिवक्तेश्वर हनुमान मंदिर में अधिवक्ताओं ने किया भंडारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अधिवक्तेश्वर हनुमान मंदिर में अधिवक्ताओं ने किया भंडारा
Wed, 24 Apr 2024 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 24 Apr 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर अधिवक्ता चैंबर परिसर जिला न्यायालय में स्थित अधिवक्तेश्वर हनुमान मंदिर में अधिवक्ताओं ने भंडारा किया। गौरतलब है कि अधिवक्ता चैंबर सोसाइटी में दक्षिण मुखी हनुमान जी की प्रतिमा विराजमान है।
अधिवक्ता परिषद के जिला अध्यक्ष मनीष वशिष्ठ एडवोकेट ने बताया कि जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के सहयोग से अधिवक्ता परिषद व अधिवक्ता चैंबर सोसाइटी के संयोजन में चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जन्मोत्सव पर जिला न्यायालय के अधिवक्ताओं के सहयोग से अटूट भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में न्यायाधीशगण, अधिवक्ताओं, न्यायालय, तहसील के कर्मचारियों, मुंशियों के अतिरिक्त लिटिगेंट व आमजन ने प्रसाद ग्रहण किया। अधिवक्ता चैंबर सोसाइटी के अध्यक्ष यशवीर सिंह ढिल्लो ने सभी का आभार व्यक्त किया।