फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Adopt Yoga to Stay Healthy: MLA

स्वस्थ रहने के लिए योग को अपनाएं : विधायक

Wed, 08 Apr 2026 11:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Adopt Yoga to Stay Healthy: MLA
फोटो संख्या:57- विधायक कंवर   सिंह यादव को बुक भेंट करते डॉ. सतीश--स्रोत- पीआरओ
महेंद्रगढ़। विधायक के महेंद्रगढ़ कार्यालय पर आयुष विभाग योग कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश ने कॉफी टेबल योगा बुक 2025 विधायक कंवर सिंह यादव को भेंट की। विधायक ने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं बल्कि संपूर्ण जीवनशैली है। जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए योग को अपनाना अत्यंत आवश्यक हो गया है। आयुष विभाग की ओर से तैयार की गई यह कॉफी टेबल योगा बुक लोगों को योग के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन

विधायक ने युवाओं और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से अपील की कि वे नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें ताकि एक स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष विभाग महेंद्रगढ़ के योग कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश ने बताया कि इस कॉफी टेबल बुक के माध्यम से लोगों को योग के प्रति जागरूक करने और उन्हें नियमित रूप से योग अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। मौके पर योग सहायक सोमदत्त, इंद्रजीत यादव, ललित कुमार, राहुल कुमार माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed