फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Adopt yoga to avoid heart attack at an early age: Baba Ramdev

कम उम्र में हार्ट अटैक से बचने के लिए योग को अपनाएं : बाबा रामदेव

Sat, 22 Jun 2024 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 22 Jun 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Adopt yoga to avoid heart attack at an early age: Baba Ramdev
नारनौल। आईटीआई के मैदान में जहां शुक्रवार को जिला स्तरीय योग दिवस मनाया गया था। शनिवार को उसी स्थान पर योग गुरु बाबा रामदेव हेलीकाॅप्टर में सवार होकर पहुंच गए। योग गुरु बाबा रामदेव समीपवर्ती गांव नीरपुर में महिला पतंजलि योग समिति की राष्ट्रीय प्रभारी साध्वी देवप्रिया के भतीजे व आचार्य मदन गोपाल के पुत्र करीब 32 वर्षीय गौतम की हार्ट अटैक से मृत्यु हो जाने पर अंतिम संस्कार व परिजनों का ढांढस बांधने के लिए पहुंचे थे। शोक व्यक्त करने आए रामदेव ने कहा कि सुंदर जीवन जीने के लिए हर व्यक्ति योग को जीवन का हिस्सा बनाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कम उम्र में हार्ट अटैक, शुगर, बीपी, किडनी की बीमारियों व तनावपूर्ण जीवन से बचने के लिए योग बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस बार योग की थीम योगा फोर सेल्फ एंड सोसायटी थी, लेकिन हमारा सपना है कि योग युग धर्म बन जाए। रामदेव ने कहा कि लोगों को यही संदेश है कि योग करे रोज करें और तन व मन से सदा निरोग रहें। इसके बाद बाबा रामदेव भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव के निवास पर भी कुछ देर के लिए गए। इस मौके पर सिंचाई मंत्री डाॅ. अभय सिंह यादव, आचार्य बालकृष्ण व अमित मिश्रा भी उनके साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed