{"_id":"68e2b50b9dd5293f3408e72b","slug":"adopt-transparency-in-procurement-process-mukul-narnol-news-c-203-1-sroh1011-120696-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता अपनाएं : मुकुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता अपनाएं : मुकुल
Sun, 05 Oct 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:57- कनीना अनाज मंडी में किसानों से बातचीत करते हैफेड के एमडी मुकुल कुमार--स्रोत- वि
कनीना। हरियाणा स्टेट कोऑपरेटिव सप्लाई एंड मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड हैफेड के प्रबंध निदेशक मुकुल कुमार ने कनीना अनाज मंडी का निरीक्षण किया। खरीफ फसल की खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सरकारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान उनके साथ हैफेड के जिला प्रबंधक प्रवीण भारद्वाज सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। मुकुल कुमार ने मंडी परिसर में किसानों व आढ़तियों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं व सुझावों को सुना।
उन्होंने कहा कि किसानों के हित सर्वोपरि है। इसलिए खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता, गति और गुणवत्ता मानकों का पालन किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में पीने के पानी, बैठने की व्यवस्था और स्वच्छ शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता हर समय बनी रहे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार फसल की खरीद, उठान और भुगतान का कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी भी प्रकार की देरी या कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने स्पष्ट कहा कि फसल की खरीद के दौरान गुणवत्ता मानकों से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मंडी में अधिकारियों को सतर्क रहने और किसानों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए।