फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Admission will be done on 3646 seats in Government Industrial Training Institute

Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 3646 सीटों पर होंगे दाखिले

Tue, 30 May 2023 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 30 May 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Admission will be done on 3646 seats in Government Industrial Training Institute
महेंद्रगढ़। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से जून में दाखिला प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार विभाग ने दाखिला के दौरान परिवार पहचान पत्र अनिवार्य किया गया है। प्राचार्य विनोद खनगवाल ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड व सीबीएसई बोर्ड की ओर से 10वीं व 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। इसको लेकर विभाग की ओर से आईटीआई में दाखिला जून में शुरू किया जाएगा। जिले में 11 सरकारी व 15 निजी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान है। जिले में सरकारी आईटीआई में करीब 3646 सीटों पर इस बार दाखिला किया जाएगा। विभाग की ओर से दाखिले के समय जिन दस्तावेजों की जरूरत है विद्यार्थी पहले ही तैयार कर लें।
विज्ञापन

10वीं पास विद्यार्थी कला एवं गणित विषय से कर सकेंगे 12वीं कक्षा उत्तीर्ण
प्राचार्य ने बताया कि दसवीं पास करने वाले विद्यार्थी 12वीं कक्षा आर्ट या गणित से करना चाहते है वह विद्यार्थी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिला ले सकते हैं। विद्यार्थी को आईटीआई करने के बाद हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में केवल एक पेपर हिंदी या अंग्रेजी की परीक्षा देनी होगी जिसके बाद विद्यार्थी को 12वीं का प्रमाणपत्र मिल सकेगा। इसके बाद विद्यार्थी बीए में दाखिला या नौकरी दोनों के लिए मान्य होगा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण में प्रैक्टिकल विषयों के कारण सबके नंबर 90 प्रतिशत आते है। 12वीं की प्रमाणपत्र में आईटीआई के नंबर मिलेंगे। आईटीआई में विद्यार्थियों के लिए दाखिला किसी फायदे से कम नहीं है। इसके अलावा अग्निपथ योजना के तहत युवाओं को एक वर्ष के आईटीआई डिप्लोमा के लिए 30 अंक मिलेंगे। दो वर्ष के डिप्लोमा के लिए 40 तथा तीन वर्ष के लिए 50 अंक मिलेंगे। ताकि युवा फौज में ज्वाइनिंग कर सकता है।
विज्ञापन

इन दस्जावेजों की आवश्यकता
विद्यार्थियों को परिवार पहचान पत्र, शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज, आधार कार्ड, निजी मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी, जाति प्रमाण पत्र, पिताविहीन या अनाथ का प्रमाण पत्र, एक्ससर्विसमैन प्रमाण पत्र, परिवार की आमदनी का प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक सहित ऑनलाइन पेमेंट के लिए बैंक कार्ड की जरूरत हाेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है संस्थानों में सीटों की स्थिति
संस्थान सीटें
महेंद्रगढ़ आईटीआई ब्वायज 660
मालड़ा बास आईटीआई 216
सतनाली आईटीआई 88
सेहलंग आईटीआई 88
महेंद्रगढ़ महिला आईटीआई 204
भोजावास आईटीआई 352
डेराेली अहीर आईटीआई 128
सुजापुर आईटीआई 224
शहबाजपुर आईटीआई 188
नारनौल महिला आईटीआई 284
नारनौल ब्वायज आईटीआई 1252
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed