फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Admission to ITI will be on the spot under seventh counseling

आईटीआई में सातवीं काउंसिलिंग के तहत ऑन द स्पॉट होंगे दाखिले

Wed, 09 Dec 2020 01:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
Admission to ITI will be on the spot under seventh counseling
छठ काउंसिलिंग के बाद भी मॉडल आईटीआई में 153 सीट खाली रह गई हैं। इन सीटों को भरने के लिए अब सातवीं काउंसिलिंग होगी। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने होंगे। इसके लिए पोर्टल को दोबारा से ओपन कर दिया गया है। इस बार ऑन द स्पॉट दाखिले होंगे। 60 प्रतिशत से अधिक अंक वाले विद्यार्थियों के दाखिले 10 दिसंबर को होंगे। 50 से 59 प्रतिशत तक अंक वाले विद्यार्थियों के दाखिले 11 दिसंबर को होंगे। बचे हुए अन्य सभी विद्यार्थियों के दाखिले 12 दिसंबर को होंगे।
विज्ञापन

हरियाणा तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से छठी काउंसिलिंग शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 28 नवंबर थी। दो दिसंबर को सीटें अलॉटमेंट हो जाएंगी। शहर की दोनों ही आईटीआई में 40 प्रतिशत के करीब सीटें खाली हैं। आईटीआई में दाखिले के लिए अब तक छह काउंसिलिंग की पूरी हो चुकी है। सितंबर महीने से दाखिले की प्रक्रिया शुरू की गई थी। करीब दो महीने बाद भी सीट नहीं भरी जा सकी। छह काउंसिलिंग के बाद भी आईटीआई में करीब 25 प्रतिशत सीट खाली हैं। सोमवार को छठी काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। राजकीय मॉडल आईटीआई में 156 सीटें खाली हैं। आईटीआई के कुल 21 ट्रेड में 7 ट्रेड की सीटें भर चुकी हैं। अब सात ट्रेड में सीटें उपलब्ध हैं। आईटीआई में 21 ट्रेड की कुल 668 सीटें हैं। आईटीआई में कुछ पेड सीटें भी रखी गई हैं। अतिरिक्त फीस अदा कर विद्यार्थी इन सीट पर दाखिला ले सकते हैं। 60 प्रतिशत से अधिक अंक वाले विद्यार्थियों के दाखिले 10 दिसंबर को होंगे। 50 से 59 प्रतिशत तक अंक वाले विद्यार्थियों के दाखिले 11 दिसंबर को होंगे। बचे हुए अन्य सभी विद्यार्थियों के दाखिले 12 दिसंबर को होंगे। दाखिले के लिए विद्यार्थियों को तय तारीख पर सुुबह 11 बजे पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed