फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Admission Process for Diploma Programs at BKN College Begins; Apply by May 19.

Mahendragarh-Narnaul News: बीकेएन कॉलेज के डिप्लोमा में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 19 मई तक करें आवेदन

Sun, 19 Apr 2026 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Admission Process for Diploma Programs at BKN College Begins; Apply by May 19.
फोटो नंबर- 28नारनौल ​स्थित बीकेएन कॉलेज।
नारनौल। बाबा खेतानाथ राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत डिप्लोमा इंजीनियरिंग में प्रवेश प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू होगी। इसमें 10वीं के आधार पर विद्यार्थी 20 अप्रैल से और 12वीं आधार पर विद्यार्थी 21 अप्रैल से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 19 मई निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

इच्छुक विद्यार्थी एचएसटीईएस की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दाखिला प्रक्रिया में विद्यार्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
बीकेएन कॉलेज के पाठ्यक्रम में पर्यावरणीय इंजीनियरिंग कोर्स को भी शामिल किया गया है। जिससे अब कॉलेज में संचालित कुल कोर्स की संख्या 7 और उपलब्ध सीट की संख्या 480 हो गई है।
विज्ञापन

सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, पर्यावरणीय इंजीनियरिंग, इंस्ट्रूमेंटेशन एवं कंट्रोल इंजीनियरिंग में 60-60 और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 120 सीट पर दाखिला होना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed