फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Admission portal reopened for admission to undergraduate and postgraduate courses.

Mahendragarh-Narnaul News: स्नातक और स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए एडमिशन पोर्टल को दोबारा खोला

Wed, 21 Aug 2024 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 21 Aug 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Admission portal reopened for admission to undergraduate and postgraduate courses.
नारनौल। उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशानुसार स्नातक और स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए एडमिशन पोर्टल को दोबारा खोला गया हैं। स्नातक प्रथम वर्ष के लिए दाखिले ओपन काउंसिलिंग के तहत किए जाएंगे।
विज्ञापन

स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष व स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष में दाखिले के लिए फीस जमा करवाने की तिथि को भी बढ़ाया गया है। उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशानुसार 21 से 30 अगस्त तक ओपन काउंसिलिंग के तहत कॉलेज स्तर पर दाखिले होंगे और स्नातक व स्नातकोत्तर द्वितीय व तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राएं भी दाखिले के लिए 21 अगस्त से 30 अगस्त तक फीस जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन


राजकीय महिला महाविद्यालय में उपलब्ध 4 स्नातक कोर्स में 1100 सीट पर दाखिला होना था। गत 3 जून से 14 अगस्त तक चली दाखिला प्रक्रिया के दौरान करीब 787 छात्राओं ने दाखिला लिया था और 313 सीट पर दाखिला होना बाकी है। स्नातक प्रथम वर्ष में रिक्त सीट पर दाखिले के लिए अंतिम तिथि को बढ़ाने की मांग छात्र लंबे समय से कर रहे थे। वहीं स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष व स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष में भी कुछ छात्र-छात्राएं दाखिले के लिए फीस जमा नहीं करवा पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्र 2024-25 के स्नातक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष और स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष में दाखिले के लिए एडमिशन पोर्टल को दोबारा ओपन किया गया हैं। इसके तहत अब फिजिकल काउंसिलिंग के माध्यम से 21 से 30 अगस्त तक कॉलेज में दाखिले ले सकते है और स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष व स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की जो छात्राएं किसी कारणवश फीस जमा नहीं करवा पाई थी वह 30 अगस्त तक फीस जमा करवा सकती हैं।
प्रो सुनील कुमार, प्रवेश नोडल अधिकारी, राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed