फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   admission in village after investigation of language persons

बाहर से आने वाले व्यक्तियों को स्वास्थ्य जांच के बाद ही गांव में प्रवेश

Tue, 31 Mar 2020 09:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
admission in village after investigation of language persons
बाहरी व्यक्तियों को गांव में प्रवेश से रोकने के लिए गांव रोपड सराय के मेन रास्ते में बैठे चौकीदार - फोटो : Narnol
लॉकडाउन के दौरान काफी संख्या में लोग दूसरे राज्यों से जिले में आए हैं। ऐसे लोगों पर पंचायतें सख्त हैं। बाहर से आए लोगों को पहले डॉक्टरों से जांच कराने के बाद ही गांव में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। दूसरी ओर प्रवासी मजदूरों व बाहर से आने वालों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने टीमें बनाई हैं। संबंधित पीएचसी, सीएचसी और एएनएम जांच कर रही हैं।
विज्ञापन

बता दें कि तीन दिन में जिले से काफी लोग बाहर गए और दूसरे राज्यों से भी जिले में आए हैं। लॉकडाउन के कारण करीब हर गांव में 10-20 लोग आए हैं। ऐसे में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए पंचायतों भी सतर्क हैं। गांवों में टीमें बनाकर पहरा के लिए लगाया है। रोपड़ गांव के सरपंच चिरंजीव लाल ने बताया कि गांव वापस आने वाले युवाओं की पहले हेल्थ जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि गांव में एएनएम ऐसे लोगों की जांच कर रही है। दूसरी ओर मुसनौत गांव की सरपंच शेरसिंह ने बताया कि बाहर से 40 युवक एक-दो दिन में गांव लौटे हैं। उन्होंने बताया कि सभी की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच किया है। इसमें अधिकांश राजस्थान से लौटे हैं।
विज्ञापन

पांचतौता के सरपंच राजेंद्र ने बताया कि बाहर से आने वालों पर पूरी नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि गांव में दो ही लोग बाहर से आए थे। दूसरी ओर रघुनाथपुरा, गहली, नसीबपुरा, पटीकरा, नीरपुर समेत अन्य गांवों के सरपंच भी इसे लेकर सर्तकता बरत रहे हैं। नारनौल के बीडीपीओ प्रमोद कुमार ने बताया कि सभी सरपंचों से कहा गया है कि बाहर से आने वालों पर नजर रखें। इसकी जानकारी दे ताकि उनकी स्वास्थ्य जांच कराई जा सके। उन्होंने बताया कि मजदूरों के ठहरने के लिए शेल्टर व खाने का इंतजाम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक स्तर पर टीमें बनी
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सभी ब्लॉक स्तर पर टीमें बनी है। बीडीपीओ व अन्य की रिपोर्ट पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें ऐसे लोगों की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि सोमवार को 474 लोगों की स्क्रीनिंग हुई थी। टीमें बाहर से आने वालों पर नजर रख रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की हैं कि बाहर से आने वाले लोग अपनी स्वास्थ्य जांच जरूरी करा लें और लॉकडाउन का पालन करें।
राजस्थान की सीमा सील
नारनौल के पड़ोसी शहर बहरोड़ राजस्थान में एक कोरोना वायरस का पॉजिटिव केस सामने आया है। अलवर प्रशासन ने उसे जयपुर रेफर करा दिया है। नारनौल से बहरोड़ सटा हुआ है। ऐसे में पुलिस ने राजस्थान सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया है। जिससे की कोई थी व्यक्ति जिले में प्रवेश न कर सके। सीएमओ ने बताया कि इसे लेकर सर्तकता बरती जा रही है। डीसी से बात हुई है। उन्होंने बताया कि जिले के बार्डर पूरी तरह से सील हैं।
शहर में दो टीमें बनी
जीएच के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि नारनौल शहर में बाहर से आने वालों की जांच के लिए दो अलग से टीमों का गठन किया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार केे फ्लू कॉर्नर में 30 ऐसे लोगों की जांच की गई, जो बाहर से आए थे। डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि बाहर से आने वालों पर नजर रखी जा रही है।

नहीं रुक रहा मजदूरों का पलायन
मंगलवार को 10 मजदूर यूपी जाने के लिए नारनौल पहुंचे। जानकारी मिलने पर पुलिस ने उन्हें बस से वापस गहली गांव के पास भेज दिया। दूसरी अन्य मजदूरों को भी बाहर से जाने से रोककर पुलिस शेल्टर होम पहुंचा रही है। पुलिस प्रशासन की मदद से खाना भी उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed