{"_id":"69bedfb5737e8269f60ea80b","slug":"admission-festival-will-be-conducted-in-three-phases-in-government-schools-narnol-news-c-196-1-nnl1003-137521-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सरकारी स्कूलों में तीन चरणों में चलेगा प्रवेश उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सरकारी स्कूलों में तीन चरणों में चलेगा प्रवेश उत्सव
Sat, 21 Mar 2026 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-18जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय नारनौल।
नारनौल। सरकारी स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र में दाखिला प्रक्रिया को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार तीन चरणों में प्रवेश उत्सव संचालित करने की योजना बनाई गई है।
जिला शिक्षा अधिकारी विश्वेश्वर कौशिक ने सभी स्कूल मुखिया को प्रवेश उत्सव आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं। विभाग द्वारा इस बार प्रवेश उत्सव को तीन चरणों में संचालित करने की विस्तृत योजना बनाई गई है, जिसमें नामांकन बढ़ाने के साथ-साथ ड्रॉपआउट दर कम करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
पहले चरण के तहत 23 मार्च से 1 अप्रैल तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान स्कूल मुखिया, शिक्षक, स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्य तथा पंचायत प्रतिनिधि घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क करेंगे और बच्चों का स्कूलों में दाखिला सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही 28 मार्च तक अभिभावक-शिक्षक बैठकों का आयोजन कर नामांकन, स्थानांतरण और बच्चों की नियमित उपस्थिति पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
दूसरे चरण 2 अप्रैल से 20 अप्रैल तक चलेगा, में नामांकन और स्थानांतरण प्रक्रिया को गति दी जाएगी। कक्षा पांच और आठ के विद्यार्थियों का अगले वर्ग में उसी दिन प्रवेश सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा 3 अप्रैल तक स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (एसएलसी) जारी कर सभी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को यह जिम्मेदारी भी सौंपी है कि वे स्वयं बच्चों को स्कूलों तक ले जाकर उनका दाखिला करवाएं, ताकि किसी भी छात्र का नामांकन छूट न सके। इस अभियान के माध्यम से विभाग अधिक से अधिक बच्चों को सरकारी स्कूलों से जोड़ने के प्रयास में जुटा है।