फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Aditya, Vasundhara and Benika selected in judicial service

आदित्य, वसुंधरा और बेनिका का न्यायिक सेवा में चयन

Tue, 18 Oct 2022 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Aditya, Vasundhara and Benika selected in judicial service
हरियाणा जुडिशियल सेवा में चयन होने पर आदित्य सैनी को मिठाई खिलाते नपा चेयरमैन रमेश सैनी व अन्य---स? - फोटो : Narnol
नारनौल/महेंद्रगढ़। जिले के तीन होनहारों आदित्य, वसुंधरा और बेनिया का चयन हरियाणा न्यायिक सेवा में हुआ है।
विज्ञापन

शहर निवासी आदित्य सैनी पुत्र राजकुमार सैनी का हरियाणा न्यायिक सेवा में बतौर जज के रूप में चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर लोगों ने भानाराम कॉलोनी में उनके निवास स्थान पर पहुंचकर बधाई दी। नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी, शरबती स्कूल के चेयरमैन डॉ. मेजर सूरत सिंह, निदेशक राजेंद्र सिंह, प्राचार्य विक्रम सिंह, प्राचार्य अभय वर्गिश, बीएड प्राचार्य राजेश ने बधाई दी। शरबती स्कूल महेंद्रगढ़ की प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि आदित्य की शिक्षा इसी विद्यालय में हुई है। उन्होंने विद्यालय और परिजनों का नाम रोशन किया है।
न्यायाधीश आदित्य सैनी ने बताया कि सभी लोगों की प्रेरणा से ही आज इस मुकाम तक पहुंच पाया है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता एवं कड़ी परिश्रम के साथ-साथ बुजुर्गों के मार्गदर्शन को दिया। इस अवसर पर विजयपाल, कमल सिंह सैनी, सुंदरलाल सैनी, शेरसिंह सैनी, रघुबीरसिंह सैनी, महेंद्र सैनी, एडवोकेट लालचंद सैनी, महिपाल सिंह, प्रवक्ता अमर सिंह सोनी, बाली दीवान रहे।
विज्ञापन

वहीं डॉ. रोहताश यादव की पुत्री व उप प्रधान संजीव यादव की चचेरी बहन वसुंधरा राव ने हरियाणा सिविल जज की परीक्षा प्रथम प्रयास में पास की है। वसुंधरा राव के पति नीरज कुमार यादव वडोदरा में जज के रूप में कार्य कर रहे हैं। 2013 में जब वह बीए के द्वित्तीय वर्ष की छात्रा थीं तो उसी समय उनकी शादी कर दी गई थी । शादी के बाद उन्होंने बीए तथा एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद एलएलएम करते-करते प्रथम प्रयास में हरियाणा सिविल जज की परीक्षा पास की है । वसुंधरा ने इस सफलता का श्रेय अपने माता , सास ससुर, अपने देवर कौशल यादव तथा विशेष रूप से अपने पति तथा पूरे परिवार को दिया है । पूर्व चेयपर्सन भारती सैनी ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के गांव डेरोली अहीर निवासी रिटायर्ड इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह की बेटी बेनिका यादव का हरियाणा न्यायिक सेवा में चयन हुआ है। बेनिका की मां रिटायर्ड अध्यापिका हैं। उनके चाचा सुनील यादव वर्तमान में पंचकूला में एडिशनल सेशन जज हैं और उनके इस मुकाम के पीछे भी बेनिका के माता-पिता की तपस्या और सहयोग ही रहा है। बेनिका की सफलता पर उनके शाश्त्री नगर स्थित आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। गांव डेरोली अहीर में जन्मी बेनिका यादव ने बताया कि बड़ी बहन निकिता यादव जीएसटी अधिकारी हैं। उन्होंने सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed