{"_id":"6463e26c7fc86d7278066475","slug":"add-energetic-passionate-workers-to-form-the-jjp-government-in-the-state-sangwan-narnol-news-c-196-1-nnl1001-99-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में जजपा की सरकार बनाने के लिए ऊर्जावान जुनूनी कार्यकर्ताओं को जोड़े: सांगवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में जजपा की सरकार बनाने के लिए ऊर्जावान जुनूनी कार्यकर्ताओं को जोड़े: सांगवान
Wed, 17 May 2023 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 17 May 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। सिंघाना रोड स्थित जननायक जनता पार्टी के जिला कार्यालय में युवा कार्यकर्ताओं की मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें युवा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सांगवान मुख्य अतिथि थे। जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली ने बताया कि इस मीटिंग की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष डाॅ. मनीष शर्मा ने की। युवा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सांगवान को पार्टी ने लगातार तीसरी बार यह जिम्मेदारी सौंपी है।
युवा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सांगवान ने कहा कि आने वाला साल चुनावी साल है तथा लोकसभा चुनाव आने वाले हैं। इसलिए सभी कार्यकर्ता मिलकर पार्टी को धरातल पर मजबूत बनाने का काम करें और उस चुनाव में रिकार्ड तोड़ जीत दर्ज करने का काम करें। उन्होंने कहा कि अब थोड़ी हिस्सेदारी में सारा काम चलने वाला नहीं है। उन्होंने सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी के लिए इस ढंग से काम करें कि आने वाले समय में पूरी अहीरवाल बैल्ट में जजपा ही जजपा दिखे। उन्होंने कहा कि बूथ यौद्धा के बीच में जाकर संगठन के लिए तैयार करें और संगठन को इस ढंग से सक्रिय बनाएं कि आने वाले चुनाव में सभी दलों से बढ़कर जजपा की युवा विंग दिखाई दे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में अब करीब दस महीने ही रह गए हैं और संगठन की ताकत का अहसास करवा दें। मंच संचालन नवीन राव ने किया।
इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव एवं चेयरपर्सन कमलेश सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु राव, महिला जिलाध्यक्ष सुलोचना ढिल्लो, जाट महासभा के प्रधान विजयपाल एडवोकेट, हलका अध्यक्ष बेदू राता, हरचंद तोबड़ा, हरफूल मैनेजर, पार्षद प्रतिनिधि सुमेर कांडा, नगर पार्षद संदीप भांखर, नगर पार्षद संजय सैनी, पार्षद प्रतिनिधि गौरव यादव आदि मौजूद थे।