{"_id":"65f204813780b323510bdd04","slug":"adc-deepak-babulal-karwa-took-a-meeting-of-officers-narnol-news-c-196-1-nnl1004-110322-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने ली अधिकारियों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने ली अधिकारियों की बैठक
Thu, 14 Mar 2024 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा ने बुधवार को अपने कार्यालय में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना की समीक्षा बैठक की।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना सरकार की प्रमुख योजना है। सरकार ने इसके माध्यम से गरीब परिवारों को सब रोजगार के साथ छोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है। ऐसे में अधिकारी गरीब कल्याण की भावना के साथ इन परिवारों का आर्थिक उत्थान करने के लिए कार्य करें। बैठक के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा ने अभी तक की प्रगति रिपोर्ट पेश की।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बैठक में प्रस्तुत की गई रिपोर्ट पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए सभी बैंक अधिकारियों को बधाई दी और जल्द से जल्द लंबित केसों को निपटने के निर्देश दिए। एडीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना हरियाणा सरकार की बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने कहा कि सभी बैंकर्स इन परिवारों को स्वरोजगार स्थापित करने में सहयोग करें। उन्होंने विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न अंत्योदय मेले में पहले से ही आए हुए आवेदनों का निपटारा करें। बैठक में लीड बैंक मैनेजर विजय सिंह, डीडीएएच डॉ. चंद्रभान आदि मौजूद रहे।