{"_id":"f58739f96c7211e379c8643b343691b1","slug":"action-overload-vehicle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Sat, 05 Dec 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के लोगों को ओवरलोड वाहनों से निजात मिलने की आस जगी है। एसपी के कार्ययोजना पर प्रशासन ने सख्ती दिखानी भी शुरू कर दी है। इसके लिए पुलिस ने राजस्थान की सीमा पर आठ नाके लगाए हैं।पुलिस अधीक्षक मनीषा चौधरी ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ की काफी सीमा राजस्थान बार्डर से लगती है। जहां से काफी संख्या में ओवरलोड ट्रक पत्थर और बजरी से भरकर महेंद्रगढ़ की सीमा में प्रवेश करते हैं।
विज्ञापन
इन ओवरलोड वाहनों से आए दिन सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं होती रहती हैं। इससे सड़कों का भी भारी नुकसान होता है। सरकार को भी राजस्व का नुकसान होता है। महेंद्रगढ़ में बने क्रेशर जोन से भारी मात्रा में ओवरलोड डंपर और ट्रक चलते हैं। इन ओवरलोड वाहनों पर लगाम कसने के लिए हरियाणा सरकार कृत संकल्प है। पुलिस अधीक्षक मनीषा चौधरी ने कहा कि इन ओवरलोड वाहनों का पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए स्वयं जहां-जहां से ये वाहन गुजरते हैं, उन स्थानों का दौरा करके नाकाबंदी करने का निर्णय लिया हुआ है।
विज्ञापन
अब महेंद्रगढ़ की सीमा में कुल 8 नाके लगाए गए हैं। जिनमें दताल, दोखेरा, धोली पहाड़ी, बायल, निजामपुर, खेतड़ी रोड रामबास हसनपुर चौराहा, कुलताजपुर चौराहा, गहली चौक पर बंदी की गई है। इन नाकों पर 10-10 पुलिसकर्मी 24 घंटे हाजिर रहकर ओवरलोड वाहनों को हरियाणा की सीमा में नहीं घुसने देंगे। पिछले दो दिन से लगाए गए इन नाकों का असर भी देखने को मिला है।
विज्ञापन