{"_id":"693c80504c9821d5960dbe01","slug":"acp-pradeep-khatri-received-the-bharat-gaurav-award-narnol-news-c-200-1-bgh1002-119489-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: एसीपी प्रदीप खत्री को मिला भारत गौरव अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: एसीपी प्रदीप खत्री को मिला भारत गौरव अवार्ड
विज्ञापन
-फोटो 56 : एसीपी प्रदीप खत्री को भारत गौरव अवार्ड देते हुए अथिति। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। झज्जर पुलिस में बतौर एसीपी तैनात प्रदीप खत्री को पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रतिष्ठित भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया। यह सम्मान नई दिल्ली के लोधी रोड स्थित इस्लामिक सेंटर में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया। आयोजन कालीरामण फाउंडेशन की ओर से रहबर-ए-आजम सर छोटूराम की स्मृति में किया गया।
प्रदीप खत्री फिलहाल बहादुरगढ़ में एसीपी के तौर पर पदस्थ हैं। समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर भागीरथ चौधरी कृषि राज्य मंत्री, बृजमोहन सांसद, विधायक रणधीर पनिहार और सांसद श्रीचंदन चौहान, एडवोकेट सुरेंद्र कालीरमन भी मौजूद रहे।
समारोह में समाजसेवा, शिक्षा, खेल, प्रशासन और कला सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। प्रदीप खत्री को 2024 में राष्ट्रपति द्वारा पुलिस वीरता पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है। प्रदीप खत्री राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती कोच भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
आयोजकों ने कहा कि प्रदीप खत्री ने एक खिलाड़ी और एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनकी कार्यशैली, सार्वजनिक हित के लिए समर्पण और चुनौतियों का डटकर सामना करने की क्षमता ने उन्हें इस सम्मान के योग्य बनाया।
एसीपी प्रदीप खत्री ने कालीरामण फाउंडेशन और आयोजन समिति का आभार जताते हुए कहा कि समाज को बेहतर दिशा देना और लोगों तक न्याय एवं सुरक्षा की भावना पहुंचाना ही उनका प्राथमिक उद्देश्य है।