फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Accused of withdrawing Rs 3.5 lakh from woman's account

Mahendragarh-Narnaul News: महिला के खाते से 3.5 लाख रुपये निकालने का आरोप

Tue, 20 Jun 2023 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 20 Jun 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Accused of withdrawing Rs 3.5 lakh from woman's account
मंडी अटेली। अटेली थाना के गांव उनिंदा निवासी एक महिला के साथ एक बैंक में साढ़े 3 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। वह अहमदाबाद से आकर बैंक में लेनदेन करने के लिए गई तो उसे इसका पता लगा। गांव उनिंदा निवासी रेखा रानी ने बताया कि उसका एक बैंक में अटेली में खाता है। इस खाते में उसके पैसे जमा थे लेकिन वह अहमदाबाद रह रही थी। इसलिए कई दिनों से उसने बैंक से किसी प्रकार का लेनदेन नहीं किया। गत दिवस वह अहमदाबाद से अपने गांव आई और अपना खाता बंद करवाने के लिए वह बैंक में गई। इस पर उसे पता चला कि उसके खाते से एक चेक लगाकर पिछले साल सितंबर में किसी ने साढ़े 3 लाख रुपये निकलवाए गए हैं। चेक में उसके सिग्नेचर भी नहीं है। उसने आरोप लगाया है कि बैंक कर्मचारियों ने मिलीभगत करके उसके पैसे निकलवा लिए। वहीं अटेली थाना प्रभारी का कहना है कि फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed