फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Accused of killing wife arrested

Mahendragarh-Narnaul News: पत्नी की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 17 Jul 2023 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 17 Jul 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Accused of killing wife arrested
नारनौल। रघुनाथपुरा में पत्नी की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज यया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी पति ने कबूला है कि उसका मकसद अपनी पत्नी को जान से मारने का नहीं था। जिस समय वह नहाकर आया, उस समय उसकी पत्नी रसोई में खाना बना रही थी। इसी दौरान रसोई में पति-पत्नी की आपसी कहासुनी हुई और बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर आरोपी पति संदीप ने बाखड़ी और ट्रैक्टर की लिफ्ट के लगने वाली लोहे की रॉड से अपनी पत्नी खुशी पर हमला कर दिया। इसके बाद लहूलुहान हालात में घर पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। उसे यह भी नहीं पता था कि वह जिंदा भी है या नहीं?
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को वारदात के 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने झूंझनू के गांव नावता निवासी संदीप को नावता क्षेत्र से शनिवार देर सायं गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ में पता लगाया कि आपसी कहासुनी को लेकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि सुबह आपसी कहासुनी हो गई थी जिसके बाद आरोपी ने लोहे की रॉड से मारपीट कर दी। आरोपी ने बताया कि उसे पता नहीं था कि उसकी मौत हो जाएगी। पुलिस ने आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और वारदात को अंजाम देने में प्रयोग किए गए औजार बाखड़ी और ट्रैक्टर की लिफ्ट के लगने वाली लोहे की रॉड को मौके से बरामद कर जब्त कर लिया।
विज्ञापन


ये था मामला
रघुनाथपुरा निवासी विजय ने शिकायत दर्ज कराई कि उसका साला संदीप व उसकी पत्नी खुशी पिछले चार-पांच दिन से उसके घर आए हुए थे। शनिवार सुबह किसी बात को लेकर उन दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद हत्या कर संदीप मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी संदीप को 12 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया। वहीं रविवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में रविवार को पेश किया गया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वारदात को अंजाम देने में प्रयोग किया सामान भी बरामद कर लिया गया है।
-एसआई अश्विनी कुमार, इंचार्ज, महाबीर चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed