फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Accused held with illegal weapon

अवैध हथियार के साथ आरोपी काबू, पूछताछ के लिए रिमांड पर

Sat, 20 Aug 2022 09:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Accused held with illegal weapon
महेंद्रगढ़। सीआईए की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान राजेश उर्फ खोटी निवासी भोजावास कनीना के रूप में हुई। आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम गश्त के दौरान तुलाराम चौक महेंद्रगढ़ पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि माजरा चुंगी के पास एक युवक खड़ा है जिसके पास अवैध हथियार है। सूचना पर सीआईए की टीम ने बताए हुए स्थान पर छापा मारा। टीम ने वहां पर खड़े एक युवक को काबू कर नामपता पूछा तो युवक ने अपना राजेश उर्फ खोटी उपरोक्त बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना शहर महेंद्रगढ़ में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। टीम ने आरोपी के पास से बरामद अवैध हथियार के बारे में पूछताछ करने के लिए आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed