{"_id":"69d53c064122a58be5010395","slug":"accused-gets-bail-in-pocso-act-case-narnol-news-c-196-1-nnl1010-138217-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पॉक्सो एक्ट मामले में आरोपी को मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पॉक्सो एक्ट मामले में आरोपी को मिली जमानत
विज्ञापन
नारनौल। पॉक्सो मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट के एडीजे केपी सिंह ने आरोपी राहुल को जमानत पर रिहा करने का फैसला सुनाया है। साथ ही आरोपी को एक लाख का निजी मुचलका व इतनी ही राशि का एक जमानती अदालत में पेश करने का आदेश दिया है।
जानकारी के अनुसार, इसी साल 17 जनवरी को पीड़िता ने महेंद्रगढ़ के सिटी थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 15 जनवरी की रात करीब 11:30 बजे महेंद्रगढ़ निवासी 24 वर्षीय राहुल उसके घर में घुस आया और उसे गलत इरादे से छुआ।
शोर मचाने पर जब पीड़िता की मां, चाचा और चाची पहुंचे तो राहुल भाग गया। राहुल ने पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।
सुनवाई के दौरान आरोपी के वकील ने तर्क दिया कि अभियुक्त 19 जनवरी से हिरासत में है जांच पूरी हो चुकी है और चालान पेश किया जा चुका है। इसलिए उसे जमानत दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
वहीं सरकारी वकील ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि अभी तक पीड़िता और उसके माता-पिता के बयान कोर्ट में नहीं हुए हैं। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने माना कि आरोप गंभीर है और पीड़िता की आयु घटना के समय लगभग 17 वर्ष थी। आरोपी का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। जांच पूरी हो चुकी है और मामले की सुनवाई पूरी होने में काफी समय लगने की संभावना को देखते हुए आरोपी की जमानत मंजूर कर ली।