फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   accused arrested

मारपीट मामले में शामिल युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 09 Jul 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
accused arrested
नारनौल। सीआईए पुलिस टीम ने शराब के नशे में मारपीट के मामले में शामिल एक आरोपी को वीरवार देर शाम गुवाना गांव के क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस मारपीट मामले में शामिल 4 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने इस घटना में शामिल एक ओर आरोपी धर्मबीर वासी गुवाना बहरोड़ को देर शाम को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर नागरिक अस्पताल में शराब के नशे में लाठी-डंडों से एक युवक के साथ मारपीट करने का आरोप है। मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस्लामपुर निवासी दीपक ने शहर थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह अपने चाचा के लड़के रवि के साथ नागरिक अस्पताल में मौजूद था। रवि की पत्नी को लड़का हुआ था। वह अपनी भाभी से मिलकर वापिस बाहर जा रहा था। अस्पताल में शव गृह के पास दो लड़के शराब पीकर झगड़ा कर रहे थे। जब उनको झगड़ा करने से मना किया तो वो उन्हें ही गालियां देने लगे। अस्पताल के दूसरे गेट पर जब वो खाना खाने के लिए जा रहे थे तो उनके आगे एक गाड़ी आकर रुकी और उसमें से तीन लड़के उतरे जिनके हाथों में लाठी व डंडे थे। गाड़ी से उतरकर अस्पताल के गेट के सामने उन लड़कों ने उन दोनों पर हमला कर दिया। बचाव के लिए दीपक चाय की दुकान में घुस गया और रवि अस्पताल के अंदर की चला गया। इस पर उन लड़कों ने पीछे-पीछे जाकर रवि को लाठी-डंडों से से काफी चोटें मारी। मारपीट में घायल हुए रवि की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने घटना में शामिल चार आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर लिया। वहीं घटना में शामिल एक ओर आरोपी धर्मबीर वासी गुवाना बहरोड़ को वीरवार शाम को गुवाना गांव के क्षेत्र से पकड़ कर गिरफ्तार किया है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed