फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Accused arrested in case of theft of bag full of cash worth Rs 6.50 lakh from bank

Mahendragarh-Narnaul News: बैंक से 6.50 लाख रुपये की नकदी से भरा बैग चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Fri, 01 Mar 2024 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 01 Mar 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested in case of theft of bag full of cash worth Rs 6.50 lakh from bank
महेंद्रगढ़। शहर के सिनेमा रोड स्थित एक शाखा से हुई 6.50 लाख रुपये की नकदी से भरे बैग की चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को वारदात के दस दिन बाद काबू किया है। महेंद्रगढ़ सीआईए स्टाफ की टीम ने आरोपी को आगरा क्षेत्र से काबू किया है। आरोपी की पहचान सतीश निवासी बसई खुर्द थाना ताजगंज आगरा के रूप में हुई। आरोपी को शुक्रवार न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच की और गाड़ी मालिक का पता लगाया। गाड़ी मालिक का पता चलते ही वारदात की सारी कड़ियां जुड़ती गईं और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि गाड़ी का मालिक सतीश है और वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को उसने अपनी गाड़ी दे रखी थी। पुलिस द्वारा आरोपी से अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ के गांव रिवासा निवासी प्रिंस ने शहर थाना महेंद्रगढ़ में गत 20 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया था कि वह 20 फरवरी को सिनेमा रोड़ स्थित पीएनबी में छह लाख पचास हजार रुपये की एफडी कराने आया था। फॉर्म भरने के लिए उसने काउंटर पर पैसे रख दिए और फॉर्म भरने लग गया। इस दौरान काउंटर से रुपये चोरी हो गए। शिकायतकर्ता ने अज्ञात के खिलाफ रुपये चोरी करने की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed