फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Accused arrested in case of fraud in the name of getting job

Mahendragarh-Narnaul News: नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Wed, 12 Jun 2024 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 12 Jun 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested in case of fraud in the name of getting job
कनीना। मर्चेंट नेवी में नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करके तीन युवकों से करीब 12 लाख 60 हजार रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

कनीना शहर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान विशाल निवासी मदनहेड़ी थाना बास जिला हिसार के रूप में हुई है। आरोपी को सोमवार देर शाम हिसार क्षेत्र से काबू कर मंगलवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

मामले में नौकरी लगवाने के नाम तीन युवकों से 12 लाख 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने गत बुधवार को गृहमंत्री के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता साहिल निवासी कनीना ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि नवंबर 2022 में वार्ड नंबर एक निवासी उसके दोस्त मनीष कुमार व गांव मोड़ी निवासी रिश्तेदार मनोज कुमार के साथ आरोपियों ने नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी की है। गत 12 नवंबर 2022 को मोहित नाम का युवक उसके घर पैसे लेने आया था। उसने 2.50 लाख व मनोज कुमार ने 2 लाख व मनीष कुमार ने 2.38 लाख रुपये दे दिए और बाकि पैसे बाद में देने की बात कही। अलग-अलग समय में तीनों ने कुल मिलाकर करीब 12.60 लाख रुपये आरोपियों के खाते में भेज दिया था, लेकिन कुछ दिन बाद धोखाधड़ी का पता चला। जब पैसे वापिप मांगे तो आरोपियों की ओर से दिये गए चेक बाउंस हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। अब रिमांड के दौरान आरोपी के अन्य साथियों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed