{"_id":"661063a2a8a2ade351055374","slug":"accusations-on-napa-pradhan-ruckus-in-front-of-dmc-and-sdm-narnol-news-c-17-1-roh1008-396365-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नपा प्रधान पर आरोप, डीएमसी व एसडीएम के सामने हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नपा प्रधान पर आरोप, डीएमसी व एसडीएम के सामने हंगामा
Sat, 06 Apr 2024 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 06 Apr 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ की नगरपालिका के प्रधान पर विधायक व पूर्व विधायक के नाम पर अवैध कब्जे कराने के सचिव द्वारा लगाए गए आरोप के बाद शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे शुरू हुई बैठक में डीएमसी महाबीर प्रसाद, उपमंडल अधिकारी संजीव कुमार, नपा सचिव प्रशांत पारासर, एमई दिनेश कुमार उपस्थित थे।
बैठक में पार्षदों ने नपा सचिव, एमई व जेई पर काम न करने का आरोप लगाते हुए सवाल-जवाब किए। नपा प्रधान की ओर से सचिव द्वारा विधायक व पूर्व विधायक के नाम पर अवैध कब्जे कराने के आरोपों के बारे में डीएमसी व एसडीएम के सामने रखा। साथ ही सचिव से इसका जवाब मांगा तो तीनों अधिकारियों के पास कोई जवाब नहीं था। डीएमसी महाबीर प्रसाद ने बीच-बचाव करते हुए जल्द शहर के विकास शुरू कराने की बात कही। इसके बाद जब नपा सचिव बैठक से बाहर आए तो पार्षदों की ओर से अवैध कब्जों के बारे में विधायक व पूर्व विधायक पर लगाए गए आरोपों को लेकर पूछताछ की गई तो पार्षदों व जेई के बीच खूब तू-तू, मैं-मैं भी हुई। पार्षदों की ओर से डीएमसी व एसडीएम को बताया कि यहां बैठे अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। पिछले 20 माह के कार्यकाल में कोई भी योजना धरातल पर नहीं उतर पाई है जो सभी अधिकारियों की लापरवाही है।
नगरपालिका के प्रधान रमेश सैनी ने कहा कि डीएमसी साहब मै जेसीबी लेकर आ गया हूं जो बाहर खड़ी है। सबसे पहले मेरे द्वारा कराए गए अवैध कब्जों को तोड़ा जाए इसमें वह पूरा सहयोग करेगा। लेकिन सचिव से जरा पूछताछ तो करें कि कौनसे कब्जे उन्होंने कराए हैं। इसपर सचिव प्रशांत पारासर कोई जवाब भी नहीं दे पाए। बैठक के दौरान उपस्थित पार्षदों ने डीएमसी व एसडीएम के समक्ष ही सचिव व जेई से खूब सवाल किए। लेकिन नपा के अधिकारी पार्षदों के सवालों के जवाब देने से बचते नजर आए। दोपहर एक बजे डीएमसी ने जब जेई से पूछा कि शहर में वर्तमान में कौनसे काम चल रहे हैं तो जेई ने बताया कि पेंचवर्क कराए जा रहे हैं। इसपर डीएमसी ने चार-पांच पार्षदों के साथ जाकर मौका मुआयना करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
शहर में अटके विकास कार्याें को लेकर पार्षदों व प्रधान का छलका दर्द
पार्षद अशोक सैनी, विष्णु, संजय राठी, पार्षद चेतन राव, ममता सोनी अश्वनी, राजेश सैनी, सुरेंद्र फौजी, निखिल, देवेंद्र उर्फ सोनू सैनी, हरिराम खन्ना, सुखबीर ने बताया कि शहर की सरकार ने 14 जुलाई 2022 को शपथ ली थी। करीब दो साल बीतने को हैं, लेकिन शहर में विकास के नाम पर एक ईंट तक नहीं लग पाई है। इस दौरान नगरपालिका में करीब 23 प्रस्ताव पास हुए हैं, लेकिन एक भी प्रस्ताव धरातल पर नहीं उतर पाया है। अधिकारियों का केवल एनडीसी की तरफ ध्यान है, अन्य विकास कार्याें में कोई रुची नहीं ले रहा है। इसके कारण कोई भी योजना धरातल पर नहीं उतर पा रही है। इस समय नपा के खाते में करीब 15 करोड़ रुपये की राशि है और नपा 32 करोड़ रुपये के काम करा सकती है।
उनके द्वारा हाल ही में शहरी निकाय विभाग एवं डीएमसी को अधिकारियों की कार्यप्रणाली के बारे में अवगत कराते हुए एक पत्र लिखा गया था। इसके बाद सचिव की ओर से उनपर विधायक एवं पूर्व विधायक के कहने पर अवैध कब्जे कराने के आरोप लगाए गए थे। इस बाद उन्होंने डीएमसी व एसडीएम को अवगत कराया था। लेकिन सचिव किसी भी प्रकार के आरोप साबित नहीं कर पाए। लंबे समय से अधिकारियों की विकास कार्याें में कोई रूची नहीं है जिसके कारण कोई योजना धरातल पर नहीं उतर पा रही हैं। अब नपा में वही अधिकारी रहेंगे जो काम करने में रूची रखेंगे।
रमेश सैनी, नपा प्रधान महेंद्रगढ़।
किसी भी प्रकार के कार्य करने के लिए पालिका का अपना विधान एवं नियम होते हैं। सभी प्रकार की प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही योजना को धरातल पर उतारा जाता है। सरकार द्वारा सारा काम पोर्टल पर कराया जाता है। पिछले आठ-दस सालों में कोई कार्य नहीं हुए हैं। दो-तीन कमेटियों का काम होने के कारण कुछ समय का भी अभाव है। उनका प्रयास है कि जल्द से जल्द विकास कार्य शुरू कराए जाएं। आपसी खींचतान के कारण पालिका विकास कार्याें में पिछड़ती जा रही है। अनेक योजनाओं पर प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने प्रधान को साथ लेकर कुछ स्थानों पर हो रहे अवैध कब्जों से अवगत कराया था।
प्रशांत पारासर, सचिव नपा महेंद्रगढ़।