{"_id":"67042ecf84be030dd300b5d4","slug":"accidents-are-increasing-due-to-lack-of-signal-light-at-maharishi-dayanand-chowk-narnol-news-c-196-1-nnl1005-116856-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महर्षि दयानंद चौक पर सिग्नल लाइट नहीं होने से बढ़ रहे हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महर्षि दयानंद चौक पर सिग्नल लाइट नहीं होने से बढ़ रहे हादसे
Tue, 08 Oct 2024 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 08 Oct 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-06नारनौल के महर्षि दयानंद चौक पर पुल के नीचे बेतरतीब गुजरते वाहन। संवाद
नारनौल। महर्षि दयानंद चौक पर सिग्नल लाइट नहीं होने से लोग वाहनों को नियम विरुद्ध तरीके से चला रहे हैं। वाहनों को आड़े तिरछा खड़ा कर देते हैं। जिस कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है और हादसों का खतरा रहता है।
लोगों का कहना है कि महर्षि दयानंद चौक शहर को तीन प्रमुख स्थानों नांगल चौधरी, निजामपुर और सिंघाना से जोड़ता है। जिस कारण इस चौक पर पूरे दिन ओवर लोडिंग वाहन गुजरते हैं। दुपहिया वाहनों पर तीन-तीन सवारी बैठती हैं। सड़क पर आड़े तिरछे वाहन खड़े करके चले जाते हैं। इस वजह से पिछले कुछ दिनों में इस मार्ग पर कई हादसे हुए हैं, जिनमें लोगों को जान गंवानी पड़ी। लोगों ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि इस चौक पर सिग्नल लाइट लगाई जाए ताकि आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
कोरियावास मोड़ तक बनाया डिवाइडर, लोगों ने की कट की मांग
महर्षि दयानंद चौक के ऊपर बना पुल शहर को नांगल चौधरी से जोड़ता है। पुल से पहले मार्ग में कोरियावास मोड तक डिवाइडर बनाया गया है, लेकिन लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया डिवाइडर ही लोगों के लिए परेशानी की वजह और हादसों का कारण बन गया है। लोगों का कहना है कि यदि निर्धारित दिशा के अनुसार महर्षि दयानंद चौक से होते हुए कोई वाहन पुल के ऊपर जाता है तो उसे पहले कोरियावास मोड तक जाना पड़ेगा और करीब दो किलोमीटर लंबा अतिरिक्त सफर तय करके वह पुल पर चढ़ेगा, इसलिए अतिरिक्त सफर से बचने के लिए लोग गलत दिशा का प्रयोग करके पुल के ऊपर चढ़ते हैं जो हादसे का कारण बनता है। इसलिए लोगों की मांग है कि मार्ग में बने डिवाइडर में एक निश्चित दूरी पर कट लगाया जाए ताकि लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
महर्षि दयानंद चौक से गाड़ी और दुपहिया वाहन समेत ओवर लोडिंग वाहन भी गुजरते हैं। बेतरतीब तरीके से वाहन एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में रहते हैं।
रणबीर, स्थानीय निवासी
महर्षि दयानंद चौक के पास डिवाइडर में कट छोड़ा जाना चाहिए, ताकि लोग सही दिशा का प्रयोग करते हुए सुगमता से पुल पर आवागमन कर सकें।
प्रवीण सैनी, स्थानीय निवासी
हमारा प्रयास है कि शहर में यातायात प्रबंधन बना रहें ताकि लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। शहर के कुछ प्रमुख चौक को चयनित करके सिग्नल लाइट लगाई जाएगी। महावीर चौक और होंडा चौक पर भी बंद सिग्नल लाइट को जल्द चालू किया जाएगा।
-कमलेश सैनी, चेयरपर्सन, नगर परिषद, नारनौल