{"_id":"616c635495ba581070762c27","slug":"abvp-expanded-the-executive-committee-during-the-practice-class-made-monika-chauhan-the-district-student-head-narnol-news-rtk62731217","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभाविप ने अभ्यास वर्ग के दौरान किया कार्यकारिणी का विस्तार, मोनिका चौहान को बनाया जिला छात्रा प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभाविप ने अभ्यास वर्ग के दौरान किया कार्यकारिणी का विस्तार, मोनिका चौहान को बनाया जिला छात्रा प्रमुख
विज्ञापन
सैन धर्मशाला महेंद्रगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाध?
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महेंद्रगढ़ के द्वारा एक दिवसीय जिला अभ्यास वर्ग का आयोजन रविवार को सैन धर्मशाला में किया गया। स्वामी विवेकानंद और मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर अभ्यास का शुभारंभ किया गया। इस दौरान परिषद की कार्यकारिणी का विस्तार कर अनेक पदों पर नियुक्ति की गई। अभ्यास वर्ग 4 सत्रों में संपन्न हुआ। नए सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं को विस्तार से संगठन की कार्यपद्धति और विचारधारा के बारे में बताया गया। अभ्यास वर्ग में सोनीपत के विभाग संगठन मंत्री सूर्या प्रताप उपस्थित रहे।
मोनिका चौहान को बनाया जिला छात्रा प्रमुख
अभ्यास वर्ग में मोनिका चौहान को जिला छात्रा प्रमुख महेंद्रगढ़ नियुक्त किया गया। वहीं डॉ. सुदीप को जिला कोष प्रमुख, डॉ. शरण प्रसाद को महेंद्रगढ़ नगर उपाध्यक्ष, विभु शर्मा को अटेली नगर अध्यक्ष, आशीष को नगर मंत्री अटेली, दीपक को नगर संयोजक कनीना, अजय को नगर सह संयोजक कनीना नियुक्त किया गया। इस दौरान अभाविप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्राध्यापक प्रमोद शास्त्री, विभाग संगठन मंत्री सूर्या प्रताप, जिला संगठन मंत्री राकेश, विभाग प्रमुख डॉ. रमेश कुमार, जिला संयोजक कर्मपाल यादव, जिला सह कार्यालय मंत्री दुष्यंत छक्कड़, मोहित वर्मा जिला सह संयोजक, आरती राजपूत जिला संयोजिका, तनु जांगड़ा एसएसडी जिला सह संयोजिका, नगर मंत्री महेंद्रगढ़ नरदीप, नगर अध्यक्ष राजेश डागर, नगर मंत्री नारनौल तृप्ति सैनी, यादवेंद्र सैनी, बृजेश, अंकुर, संजीत कुमार, ज्योति, प्रियंका, तन्नू जागंड़ा, पूर्व कार्यकर्ता सुभाष डागर, महावीर भांड़ोरिया, कंवर सिंह यादव, सचिन महायच, नरेश यादव मौजूद रहे।