{"_id":"69f0edd46deb0d74990ed923","slug":"abhavip-demands-restoration-of-student-union-elections-narnol-news-c-196-1-nnl1003-139199-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अभाविप ने छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अभाविप ने छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग की
Tue, 28 Apr 2026 10:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 28 Apr 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-06कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह को ज्ञापन सौंपती एबीवीपी के छात्रा। स्रोत-संगठन
नारनौल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में लंबे समय से बंद पड़े छात्रसंघ चुनावों को बहाल करने की मांग की है। इसको लेकर संगठन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल के प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह को सौंपा।
अभाविप की इकाई अध्यक्ष मोनिका ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों के लिए लोकतंत्र की पहली पाठशाला होते हैं। इनके माध्यम से छात्रों में नेतृत्व क्षमता, संगठन कौशल और लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास होता है।
उन्होंने कहा कि लंबे समय से चुनाव नहीं होने के कारण विद्यार्थी अपने प्रतिनिधि चुनने के अधिकार से वंचित हैं, जिससे उनकी समस्याएं प्रभावी ढंग से प्रशासन तक नहीं पहुंच पा रही।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव केवल औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इसके जरिए छात्र अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होते हैं और समाज व राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हैं।
प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि इसे संबंधित अधिकारियों और शिक्षा मंत्री तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर एबीवीपी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने एक स्वर में छात्रसंघ चुनाव जल्द शुरू करने की मांग की।