{"_id":"66f98b047099bef488022bf6","slug":"aartis-victory-will-be-a-victory-for-all-of-you-rao-inderjit-singh-narnol-news-c-196-1-nnl1004-116634-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरती की जीत आप सब की जीत होगी : राव इन्द्रजीत सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरती की जीत आप सब की जीत होगी : राव इन्द्रजीत सिंह
Sun, 29 Sep 2024 10:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 29 Sep 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-19अटेली क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह। स्त्र
मंडी अटेली। केंद्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह ने अटेली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी आरती राव के लिए रविवार को शहर के विभिन्न मोहल्लों में जनसभा कर 5 अक्टूबर को आरती के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा की आरती की जीत आप सब की जीत होगी। अटेली विधानसभा क्षेत्र को विकास के मामले में कहीं भी पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। 45 साल के राजनीतिक जीवन में अटेली विधानसभा क्षेत्र के 36 बिरादरी के लोगों ने उनके परिवार को राजनीतिक रूप से ताकत दी है। अटेली की जनता द्वारा दी गई ताकत को कभी व्यर्थ नहीं जाने दिया है। मैं आप सब से वादा करता हूं कि आरती को मिली ताकत आप सब की ताकत होगी और उसे व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। वहीं अटेली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी आरती ने कनीना कस्बे के मिलन गार्डन, मोतीराम मैरिज हॉल, कटकई गांव में धानक समाज के सम्मेलन, कनीना कस्बे के शिव चौक, बाल्मीकि मोहल्ला, आर्य समाज मंदिर एवं धानक कॉलोनी में जनसभा कर लोगों से उन्नति और विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लगभग पिछले 20 दिनों से अटेली विधानसभा क्षेत्र के लोगों द्वारा उनके प्रति जो स्नेह एवं प्यार दिखाया गया है, उसको कभी व्यर्थ नहीं जाने देगी। इस मौके पर ठाकुर महावीर सिंह चौहान नीरपुर, सरपंच रतनपाल सिंह चौहान नीरपुर, रघुवीर सिंह जिला प्रधान नंबरदार एसोसिएशन अटाली, जीतपाल, थावर सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, बहराम, प्रदीप यादव मालड़ा व कृष्ण अवतार सीहमा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।