{"_id":"6727b44c678ba2cdfa0ab97a","slug":"aarti-of-maharaja-agrasen-and-mahalaxmi-was-performed-by-lighting-51-lamps-narnol-news-c-196-1-nnl1004-117745-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 51 दीप प्रज्वलित कर की महाराजा अग्रसेन और महालक्ष्मी की आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 51 दीप प्रज्वलित कर की महाराजा अग्रसेन और महालक्ष्मी की आरती
विज्ञापन
फोटो नंबर-01महालक्ष्मी आरती कार्यक्रम में भाग लेते अग्रवाल समाज के लोग। स्रोत-संस्था
नारनौल। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की ओर से अग्रवाल सभा स्थित अग्रसेन दरबार में शनिवार शाम को महाराजा अग्रसेन एवं कुलदेवी महालक्ष्मी की आरती का आयोजन 51 दीप प्रज्वलित कर किया गया।
जिला अध्यक्ष सीए प्रवीन बंसल एवं महामंत्री कृष्ण कंछल ने बताया कि गोवर्धन के उपलक्ष पर उपस्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग, सुरेंद्र चौधरी एवं गीता गोयल ने माल्यार्पण कर एवं अग्रवाल सभा के प्रधान प्रेमचंद गुप्ता एडवोकेट में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रदेश मंत्री बजरंग लाल अग्रवाल ने बताया कि उक्त आयोजन 2 साल से हर महीने की शुक्ल पक्ष एकम तिथि को किया जा रहा है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शक्तिपीठ अग्रोहा में आगामी 11 दिसंबर से 15 दिसंबर तक होने वाले महायज्ञ के लिए सभी को आमंत्रित करते हुए कहा कि देश विदेश से अग्रवाल बंधु पहुंचेंगे। कार्यक्रम के अंत में संरक्षक सतनारायण गुप्ता ने भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया।
विज्ञापन
इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष बद्री प्रसाद गर्ग, महिला जिला अध्यक्ष सावित्री संगी, शहरी अध्यक्ष सुशील गोयल, नेहा बंसल, विनय कुमार गोयल एडवोकेट, राजकुमार चौधरी एडवोकेट, प्रधान रामजीलाल मित्तल, सुरेश चंद्र सांगी, शंकर लाल गोयल, दीपक गोयल ,श्याम सुंदर बंसल, शिव कुमार मित्तल व इंद्रलाल सहित काफी अग्रवाल बंधु उपस्थित रहे।