फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Aaradhya won silver medal in state level inter school competition

Mahendragarh-Narnaul News: आराध्या ने राज्यस्तरीय इंटर स्कूल प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

Sat, 26 Apr 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 26 Apr 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Aaradhya won silver medal in state level inter school competition
फोटो संख्या:66- ​खिलाड़ी   आराध्या बंसल--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर के मसानी चौक निवासी आराध्या बंसल ने धारूहेड़ा स्थित एक निजी संस्थान में शुक्रवार को संपन्न हुई राज्यस्तरीय योगा प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान पक्का किया है। अब मई में होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ निवासी योगा कोच लोकेश सैनी ने बताया कि शुक्रवार को धारूहेड़ा के एक निजी संस्थान में हुई प्रथम इंटर स्कूली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 14 निजी स्कूलों व अकादमियों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। नौ वर्षीय आराध्या बंसल ने योगा के परंपरागत स्पर्धा में रजत पदक जीता है।
विज्ञापन

अब आराध्या मई में होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। आराध्या ने तीन-चार जनवरी को महेंद्रगढ़ में हुई इंटर स्कूल जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed