फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   AAP workers surrounded the house of BJP district president

Mahendragarh-Narnaul News: आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष के घर का घेराव किया

Tue, 26 Mar 2024 10:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 26 Mar 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
AAP workers surrounded the house of BJP district president

विज्ञापन
नारनौल। आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को शहर में प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कर रहे पार्टी के कार्यकर्ता महेंद्रगढ़ रोड पर बनी डाॅ. भीमराव आंबेडकर के प्रतिमा के पास एकत्रित हुए और वहां से प्रदर्शन करते हुडा सेक्टर एक स्थित भाजपा के जिला प्रधान दयाराम यादव के घर के पास नारेबाजी कर शांतिपूर्ण घेराव किया। इस मौके पर काफी संख्या में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी किए जाने के विरोध में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यह प्रदर्शन पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष यादव के नेतृत्व में किया।

पार्टी के जिला प्रधान महेंद्र सिंह राता ने कहा कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर आम आदमी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार कर रही है। दिल्ली में बनाई गई आबकारी नीति बहुत ही पारदर्शी थी। इससे कोई भी घोटाला नहीं हुआ, जबकि केंद्र सरकार सच्चाई को दबा रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर लगाए गए सभी आरोप निराधार है।
विज्ञापन

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के गिरीश खेड़ा व जीतू, कपिल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस दल भी तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed