फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   AAP wins 32 seats in Baran Council; health and education sectors in Haryana have collapsed: Sushil Gupta

बारां परिषद में आप को 32 सीटें, हरियाणा में स्वास्थ्य-शिक्षा ध्वस्त : सुशील गुप्ता

Wed, 16 Sep 2026 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
AAP wins 32 seats in Baran Council; health and education sectors in Haryana have collapsed: Sushil Gupta
फोटो 6नारनौल में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष
नारनौल। आम आदमी पार्टी (आप) के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने राजस्थान नगर-निकाय चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि बारां नगर परिषद में आप ने 60 में से 32 सीटों पर जीत दर्ज की है। गुप्ता ने हरियाणा में स्वास्थ्य, शिक्षा और कानून व्यवस्था की बदहाली पर भी चिंता व्यक्त की। बुधवार को डॉ. सुशील गुप्ता ने नारनौल आयोजित प्रेसवार्ता में कहीं।
विज्ञापन


गुप्ता ने हरियाणा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, सुरक्षा और किसान पूरी तरह उपेक्षित हैं। उन्होंने रोहतक पीजीआई के जच्चा-बच्चा वार्ड की छत गिरने और महेंद्रगढ़ में सरकारी एमआरआई मशीन न होने का जिक्र किया। कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए गुप्ता ने कहा कि राज्य के सभी 23 जिलों में नशा घर-घर तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नारनौल और महेंद्रगढ़ जैसे इलाकों में पुलिसकर्मियों के खुद चिट्टा व नशा बेचने की खबरें आ रही हैं। किसानों के मुद्दे पर उन्होंने महेंद्रगढ़ और चरखी दादरी समेत दक्षिण हरियाणा को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की। गुप्ता ने 2023 की रबी फसल का बकाया मुआवजा तुरंत जारी करने की भी अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुप्ता ने कहा कि राजस्थान की जनता भाजपा-कांग्रेस की राजनीति से ऊब चुकी है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल की नीतियों को एक विकल्प के रूप में स्वीकार किया है। बारां नगर परिषद में आप की जीत इसी का परिणाम है।

इस अवसर पर ज्योति सैनी, भूतपूर्व फौजी करण सिंह, जोगिंदर खन्ना, सोमदत्त, मनीष खन्ना, विवेक भटनागर,राजेश कुमार, संजय सैनी, रमेश अग्रवाल कांटीवाल, रामदेव, आत्माराम सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed