फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   aantri beharipur won cricket tournament

Mahendragarh-Narnaul News: क्रिकेट प्रतियोगिता में आंतरी बिहारीपुर की टीम रही विजय

Sun, 01 Jan 2023 10:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
aantri beharipur won cricket tournament
नांगल चौधरी। गांव नोलायजा में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। अंतिम मुकाबले में आंतरी बिहारीपुर की टीम विजय रही। जबकि दूसरे नंबर पर नोलायजा गांव की टीम रही। विजेता टीम को ईनाम स्वरूप 21 हजार रुपये व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं दूसरे स्थान पर रही टीम को 11 हजार रुपये और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के आखिरी मैच में बिहारीपुर की टीम ने पहले खेलते हुए 15 ओवर में 123 रन बनाए। जिसका पीछे करते हुऐ नोलायजा की टीम जवाब में 107 रन ही बना पाई। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज बिल्लू गुर्जर आतरी बिहारीपुर चुने गए। अंतिम मुकाबले में मैच अंपायर की भूमिका बिजली बोर्ड नांगल चौधरी के प्रधान जितेंद्र डांगी व राजस्थान के इनकम टैक्स से भावेश डांगी ने निभाई। प्रतियोगिता के समापन पर कमेटी के मुखिया रवित डांगी ने कहा कि अगली बार यह क्रिकेट प्रतियोगिता 51 हजार रुपये की करवाई जाएगी। समापन अवसर पर पार्षद सत्यपाल डांगी, जोगेंद्र, अशोक, बिजेंद्र आर्मी, राजपाल, कृष्ण कुमार डांगी, नरेश, सतीश डांगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed