फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Aam Aadmi Party will surround Municipal Corporation office today

Mahendragarh-Narnaul News: आम आदमी पार्टी आज करेगी नपा कार्यालय का घेराव

Tue, 18 Jun 2024 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 18 Jun 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party will surround Municipal Corporation office today
महेंद्रगढ़। आम आदमी पार्टी की ओर से मंगलवार को रोष मार्च निकालकर महेंद्रगढ़ नगरपालिका का घेराव किया जाएगा। इसके लिए आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मनीष यादव ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ नगरपालिका में पिछले दो सालों से कोई काम नहीं हुआ। शहर की सड़कें बदहाल स्थिति में पहुंच चुकी हैं, जिन पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। दो साल से कोई भी विकास कार्य की योजना सिरे नहीं चढ़ पाई है। लोगों को इंतजार है कि भाजपा के चुनावी घोषणा व वायदे के अनुसार आखिर कब विकास होगा।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा का भी नपा में विकास को लेकर कोई बयान तक नहीं आया है। पूर्व चेयरमैन को भी काम नहीं करने दिया। शहर के विकास को लेकर पूर्व शिक्षामंत्री कभी आगे क्यों नहीं आ रहे। जब पार्टी का फटका पहनाने की बात आई तो प्रो. रामबिलास शर्मा ने खुले मंच पर उन्हें फटका पहनाते हुए विकास के बड़े-बड़े दावे किए थे। यही हाल वर्तमान विधायक राव दान सिंह का है जिन्होंने कभी भी नपा के कार्याें को लेकर एक भी बैठक नहीं ली। शहर के विकास के लिए कोई भी जिम्मेदारी नहीं निभाई। नपा में कोई भी लोग फरियाद लेकर जा रहे हैं तो अधिकारी भी सुनने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि नपा की मनमानी अब और नहीं चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed