फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Aam Aadmi Party demonstrated against paper leak and rigging

Mahendragarh-Narnaul News: पेपर लीक और धांधली के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने किया प्रर्दशन

Wed, 19 Jun 2024 10:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 19 Jun 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party demonstrated against paper leak and rigging
नारनौल। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पार्टी के जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह राता के नेतृत्व में नीट पेपर लीक व धांधली के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह राता ने कहा कि हाल ही में देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल परीक्षा नीट के परिणाम में हुई गड़बड़ी ने देश के लाखों बच्चों का भरोसा तोड़ दिया है। बीजेपी सरकार में देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा पर भी सवालिया निशान लग गए हैं। लाखों बच्चे और अभिभावक इसकी वजह से मानसिक तनाव में हैं। उन्होंने कहा कि 1583 बच्चों को ग्रेस मार्क्स दिए गए और कई जगह से परीक्षा में गड़बड़ी की खबरें आने पर देश के लाखों बच्चों का भविष्य खतरे में है। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री रविन्द्र सिंह मटरू, लोकसभा उपाध्यक्ष गिरीश खेड़ा, जिला सचिव नरेंद्र राव इंजिनियर, करण सिंह यादव, जीतू कपिल, शशिकांत, महेंद्र इंस्पेक्टर, मुकेश कुमार, सरजीत सिंह आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed