फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Aam Aadmi Party a better option: Dr. Manish Yadav

आम आदमी पार्टी एक बेहतर विकल्प : डॉ. मनीष यादव

Sat, 28 Sep 2024 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 28 Sep 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party a better option: Dr. Manish Yadav
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ की जनता ने 45 वर्ष तक दो नेताओं को मौका देकर देखा है, लेकिन दोनों नेताओं ने क्षेत्र का विकास कराने की बजाय अपने निजी स्वार्थ को साधने में लगे रहे। अगर क्षेत्र की जनता अपने क्षेत्र के बेटे को एक बार विधानसभा भेजने का मौका देगी तो लोगों के सभी कार्य प्राथमिकता के साथ कराएं जाएंगे। यह विचार आम आदमी पार्टी प्रत्याशी डॉ. मनीष यादव ने अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

डॉ. मनीष यादव ने कहा कि पुराने नेता चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र से गायब हो जाते है। चुनावी समय जनता के पास पहुंचकर फिर से अपनापन दिखाना शुरू कर देते है। इस बार आपके क्षेत्र का बेटा अपने क्षेत्र के हक की लड़ाई लड़ने के लिए मैदान आया है। चुनाव जीतने के बाद आपका बेटा आपके बीच रहेगा तथा क्षेत्र की जनता हाथ पकड़कर कोई भी कार्य करवा सकेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता सभी पार्टियों से त्रस्त हो चुकी है। अब हरियाणा की जनता के सामने बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी एक बेहतर विकल्प है। इन कामों को देखकर हरियाणा की जनता इस बार बदलाव के लिए जाएगी और अरविंद केजरीवाल की नई और ईमानदार राजनीति के लिए आम आदमी पार्टी को वोट करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed