फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   aadmisson,electricity,electric

आईटीआई में दो दिन में 41 ने लिया दाखिला, इलेक्ट्रिशियन पहली पसंद

Fri, 19 Jul 2019 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
aadmisson,electricity,electric
आईटीआई महेंद्रगढ़ में विभिन्न ट्रेड में मात्र 41 विद्यार्थियों ने एडमिशन लिया है। सबसे अधिक एडमिशन इलेक्ट्रिशियन में 07 एडमिशन हुए हैं। पहली कट ऑफ लिस्ट में शामिल विद्यार्थी 23 जुलाई तक अपनी काउंसिलिंग करवा कर फीस भर सकते हैं। अगर किसी कारण वश विद्यार्थी ने अपना एडमिशन नहीं करवा पाया तो उसको अगली दो कट ऑफ लिस्ट में शामिल नहीं किया जाएगा। वहीं, अन्य राज्यों के विद्यार्थियों को पहली तीन लिस्ट में शामिल नहीं किया जाएगा। सीटें बचने पर चौथी लिस्ट में अन्य राज्यों के विद्यार्थियों को एडमिशन दिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि आईटीआई की पहली कट ऑफ लिस्ट बृहस्पतिवार को जारी हो चुकी है। बृहस्पतिवार से ही काउंसलिंग का दौर चल रहा है। परंतु पिछले दो दिनों में मात्र 41विद्यार्थियों ने अपना एडमिशन करवाया है। इनमें स्टेनो 4, कारपेंटर 01, टीपीईएस 01, इलेक्ट्रॉनिक्स 01, इलेक्ट्रिशियन 07, एमएमवी 04, एसी एंड सीटी 04, ट्रैक्टर 03, एसएमडब्ल्यू 03, डीएमसी 01, डीएमएम 01, टर्नर 01, फिटर 02, मशीनीस्ट 03, वायरमेन 03, वेल्डर 01 सीटों पर एडमिशन हुआ है। पहली लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थी 23 जुलाई तक अपनी काउंसलिंग नहीं करवाएंगे । इसके बाद 24 जुलाई को पहले राउंड की दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात सभी संस्थानों में खाली सीटों संख्या दर्शाई जाएगी। 24 और 25 जुलाई को ट्रेड चयन के लिए दोबारा पोर्टल खोला जाएगा। 26 जुलाई को दूसरे राउंड की सीटें अलॉट की जाएगी।
विज्ञापन

ये है फीस
अनुदेशक राकेश सैनी ने बताया कि सामान्य सीटों छात्रों के लिए 490 रुपये तथा छात्राओं के लिए 445 रुपये रहेगी। आईएमसी सोसायटी के अंतर्गत एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को सामान्य फीस के अलावा 1800 रुपये अतिरिक्त देने होंगे यानी 2290 रुपये फीस देनी होगी। छात्राओं की आईएमसी के तहत फीस नहीं लगती, उन्हें केवल सामान्य फीस 445 रुपये ही देनी होगी। अन्य राज्यों के बच्चों को आईएमसी के तहत 3290 रुपये तथा सामान्य सीटों के लिए 1490 रुपये जमा करवाने होंगे। आईटीआई में विद्यार्थी कैश और डेबिट कार्ड दोनों तरीकों से फीस जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed