{"_id":"60c0689521835523874062aa359d7571","slug":"aadhar-link-population-rajister-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार से लिंक होगा राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार से लिंक होगा राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Tue, 15 Dec 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर अब आधार कार्ड से लिंक करने के साथ ही अपडेट किया जाएगा। इस काम के लिए 1 जनवरी से घर-घर जाकर जनगणना प्रगणक डाटा एकत्रित करेंगे। उपायुक्त अतुल कुमार ने इस काम के संबंध में लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
अब राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर का अपडेटेड डाटा बेस तैयार कर आधार के साथ लिंक किया जाएगा। जल्द ही इसके लिए लगाए जाने वाले जनगणना प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया जाए ताकि वे इस काम को सही ढंग से करवा सकें। जिले में 2011 में 1819 जनगणना ब्लाक बनाए थे। उसी अनुसार यह कार्य होगा। इसी प्रकार इस काम में 606 प्रगणक लगाए जाएंगे। जिले में छह चार्ज अधिकारी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
इनमें तहसील महेंद्रगढ़ में तहसीलदार महेंद्रगढ़, नप महेंद्रगढ़ में सचिव नप महेंद्रगढ़, नप कनीना में सचिव नप कनीना, तहसील नारनौल और नांगल चौधरी शहर में तहसीलदार नारनौल, नगर परिषद नारनौल में कार्यकारी अधिकारी नारनौल नगर परिषद तथा नगर पालिका अटेली में सचिव नप अटेली शामिल हैं। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त आरएस वर्मा, एसडीएम महेंद्रगढ़ उमेद सिंह मोहन, एसडीएम नारनौल विवेक कालिया, नगराधीश अजय चोपड़ा और जनसंख्या रजिस्टर के नोडल अधिकारी दिनेश कुमार के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन