{"_id":"60feffee8ebc3e66ff24d8ab","slug":"a-young-man-working-in-gurugram-set-a-noose-in-the-village-narnol-news-rtk619034467","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में काम करने वाले युवक ने गांव में लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में काम करने वाले युवक ने गांव में लगाया फंदा
विज्ञापन
गुरुग्राम की एक कंपनी में काम करने वाले युवक ने अपने गांव में आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को युवक के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसके आधार पर थाना सदर पुलिस ने महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया है। शुरुआती तफ्तीश में मामला पैसों के लेनदेन का लग रहा था। लेकिन अब पुलिस को लग रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की गई है।
गांव गोद निवासी दिनेश (32) के पिता बनवारी लाल ने पुलिस को शिकायत दी है। बनवारी लाल ने पुलिस को बताया कि दिनेश गुरुग्राम में काम करता था। उसका एक चार साल का बेटा है। शनिवार को वह गांव आया हुआ था, रविवार रात को भी वह घर में ही था। किसी को कुछ भी भनक नहीं लगी कि उसका इरादा क्या है। सोमवार सुबह गांव के कुछ लोगों ने देखा तो दिनेश का शव खेतों में पेड़ से लटक रहा था। लोगों ने बनवारी लाल को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर नारनौल अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर को शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस से लेकर गांववासियों ने इस मामले में पूरी तरह चुप्पी साध ली। कोई भी मीडिया को जानकारी देने को तैयार नहीं था। दोपहर तक सोशल मीडिया पर चलता रहा कि यह रुपयों के लेन-देन का मामला है। लेकिन शाम को साफ हो गया कि यह मामला प्रेम प्रसंग का है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक दिनेश ने सुसाइड नोट में एक महिला समेत पांच लोगों को उसकी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था। जिसके आधार पर पुलिस पांचों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, मंगलवार को इस मामले में गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन
गहली चौकी प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि मृतक के पिता बनवारी लाल की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मृतक के पास मिले सुसाइड नोट की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।