फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A young man called his cousin and jumped from a 75-foot-high tank in Jhadli village, killing himself.

Mahendragarh-Narnaul News: गांव झाड़ली में चचेरे भाई को कॉल कर युवक 75 फीट ऊंची टंकी से कूदा, मौत

Wed, 25 Mar 2026 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
A young man called his cousin and jumped from a 75-foot-high tank in Jhadli village, killing himself.
फोटो संख्या:77- रविंद्र का फाइल फोटो
कनीना(महेंद्रगढ़)। गांव झाड़ली में 19 वर्षीय रविंद्र ने अपने चचेरे भाई को कॉल कर 75 फीट ऊंची पानी की टंकी से छलांग लगाकर जान दे दी। वह गांव सेहलंग की आईटीआई में फीटर ट्रेड का छात्र था। सोमवार रात को 9:30 बजे वह घर से निकला था। टंकी से कूदने के बाद गंभीर हालत में परिजनों ने कनीना अस्पताल में भर्ती कराया था जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में किसी पर आरोप नहीं लगाया और न ही कोई संदेह जताया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन

मृतक के पिता राधेश्याम ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा सोमवार रात मोबाइल लेकर शौच जाने के लिए उठा था। इसके बाद उसने अपने किसी परिचित को फोन कर सूचना दी थी कि वह टंकी से कूदकर आत्महत्या करने जा रहा है। लेकिन मौके पर पहुंचे तो वह बुरी तरह घायल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
चचेरे भाई को किया फोन, कसमें देने पर भी नहीं माना रविंद्र
रविंद्र के चचेरे भाई सोमबीर ने बताया कि रविंद्र के डेढ़ साल बड़ा भाई भीम सिंह है और दोनों आईटीआई सेहलंग में पढ़ाई कर रहे थे। रात को दोनों एक ही कमरे में पढ़ाई करके सोते थे। सोमवार रात को करीब 9:30 बजे मोबाइल को लेकर के बाहर निकला था और वह गांव के पास बनी टंकी के ऊपर चढ़ गया। सोमबीर को फोन किया ओर कहा कि अपना जीवन समाप्त कर रहा है। ऐसा करने से रोकने के लिए उसको खुद की कसम भी दी थी कि कुछ भी ऐसा मत कर कोई बात है तो मुझे बता दे लेकिन उसका कोई जवाब नहीं आया और वह टंकी से कूद गया। वहीं पिता राधेश्याम का कहना है कि रविंद्र ने किसी भी प्रकार की कोई परेशानी से अवगत नहीं करवाया। हमें अब तक यह नहीं पता चल पा रहा कि आखिर किस कारण जीवन लीला समाप्त की है। वहीं ग्रामीण व परिजन भी रविंद्र के इस कदम से हैरान हैं।

------
मृतक के पिता राधेश्याम के बयान पर इत्तफाकिया करवाई की है। परिजनों ने किसी पर भी कोई शक संदेश नहीं जताया है। -आईपीएस वैशाख बागी, सदर थाना प्रभारी कनीना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article