फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A vertical tank to store 6000 liters of liquid nitrogen will be installed soon.

Mahendragarh-Narnaul News: 6000 लीटर तरल नाइट्रोजन को स्टोर करने वाला वर्टिकल टैंक जल्द लगेगा

Thu, 28 Nov 2024 09:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 28 Nov 2024 09:45 PM IST
विज्ञापन
A vertical tank to store 6000 liters of liquid nitrogen will be installed soon.
फोटो नंबर-01पशु पालन विभाग में लगा चार हजार लीटर तरल नाइट्रोजन को स्टोर करने वाला वर्टिकल टैं
नारनौल। रेवाड़ी रोड स्थित डेयरी और पशुपालन विभाग में जल्द ही 6000 लीटर तरल नाइट्रोजन को स्टोर करने वाला वर्टिकल टैंक लगाया जाएगा। इसके लिए मुख्यालय की ओर से 20,79,750 रुपये का टैंक विभाग को हाल ही में दिया गया है।
विज्ञापन

इस वर्टिकल टैंक के आने से अब पशु संस्थाओं व पशु चिकित्सालयों में समय से पहले तरल नाइट्रोजन व सीमन की आपूर्ति हो सकेगी। फिलहाल विभाग के परिसर में 4000 लीटर क्षमता का टैंक मौजूद है और आपातकाल की स्थिति में इसे भी चालू रखा जाएगा।
विज्ञापन

सीमन बैंक में बतौर असिस्टेंट मुकेश कुमार ने बताया कि कलोल, गुजरात में स्थित एमएस आइनोक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से हाल ही में वर्टिकल टैंक विभाग में पहुंचाया गया है। कंपनी के कर्मचारियों की ओर से ही इसका फाउंडेशन तैयार करने से लेकर इसे स्थापित करने का कार्य किया जाएगा। इसे चालू करने के बाद हैंडओवर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में 66 बड़े पशु अस्पताल, एक जिला पशु रोग निदान प्रयोगशाला, एक मोबाइल वैन व 71 पशु संस्थाएं हैं। इसी प्रकार रेवाड़ी में 52 पशु अस्पताल, एक पॉली क्लीनिक, एक मोबाइल वैन व 63 पशु संस्थान हैं। इन सभी में सीमन व गैस की सप्लाई यहीं से की जाती है।
इंसेट
हिसार से मंगवाई जाती है गैस
मुकेश कुमार ने बताया कि तरल नाइट्रोजन हिसार से प्रति लीटर 8 रुपये 98 पैसे प्लस जीएसटी के हिसाब से मंगवाई जाती है। उन्होंने बताया कि अभी महीने में करीब चार बार गैस मंगवानी पड़ती है। अब इस नए टैंक के स्थापित हो जाने के बाद महीने में दो बार ही तरल नाइट्रोजन मंगवानी पड़ेगी।

वर्जन
वर्टिकल टैंक को स्थापित करने के लिए कंपनी के एमडी को पत्र भेजा गया है। पत्र भेजने के बाद तीन बार रिमाइंडर भी भेजा जा चुका है। उम्मीद है कि जल्द ही टैंक को स्थापित कर चालू कर दिया जाएगा।-डॉ. बलजीत सिंह, सीमन बैंक अधिकारी नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed