फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A tanker filled with mustard oil overturned near village Pali.

गांव पाली के पास अनियंत्रित होकर सरसों के तेल से भरा टेंकर पलटा

Wed, 31 Aug 2022 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
A tanker filled with mustard oil overturned near village Pali.
क्षेत्र के गांव पाली के पास मंगलवार देर रात अनियंत्रित होकर सरसों के तेल से भरा टैंकर पलट गया। जैसे ही बुधवार सुबह ग्रामीणों को तेल से भरे टेंकर पलटने की सूचना मिली तो लोग भी हाथों में बाल्टी, ड्रम व अन्य पात्र लेकर मौके पर तेल लेने पहुंच गए। यह टैंकर तेल को चांग इंडस्ट्री से जयपुर के लिए तेल भरकर निकला था। मील मालिक के अनुसार टेंकर में 43 लाख रुपये कीमत का 28 टन तेल था। आसपास के लोग हाथों में बाल्टी, टंकी, ड्रम व अन्य पात्र लेकर मौके पर पहुंचे। ट्रक चालक ने इसकी सूचना मालिक व पुलिस को दी। सूचना मिलने पर डॉयल 112 की टीम मौके पर पहुंची। ट्रक चालक के अनुसार डायल 112 के पहुंचने के बाद भी लूट जारी थी जिनकी पुलिसकर्मियों ने वीडियो भी बनाई है। टेंकर जब खाली नहीं हुआ तब तक सैकड़ों की संख्या में लोगों ने तेल को जमकर लूटा। यहां लूटने के लिए होड़ सी मची रही। वहीं इसके बाद महेंद्रगढ़ सदर थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया ओर मामले में कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर बनाई वीडियो
आगे से दो गाड़ियों आ रही थी जिनको बचाने के प्रयास में टैंकर पलट गया। यह टैंकर जयपुर तेल लेकर जा रहा था। टैंकर पलटने के बाद जब आसपास के ग्रामीणों को इसकी सूचना लगी तो तेल लूटने की होड़ मच गई। लोगों के हाथ जो लगा लूटकर रफू चक्कर हो गए। उनकी वीडियो भी हमने बनाई है। वहीं पुलिस व टैंकर मालिक को भी इसकी सूचना दी है।
विज्ञापन

- महेंद्र सिंह, टैंकर चालक
सूचना के बाद पहुंचा मील मालिक
हमें टैंकर चालक ने सूचना दी थी कि महेंद्रगढ़ क्षेत्र के गांव पाली के पास टैंकर पलट गया है जिसके बाद हम जयपुर से मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों ने पूरा तेल लूट लिया। टैंकर में 28 टन तेल था जिसकी कीमत लगभग 43 लाख रुपये थी। पुलिस को मामले की शिकायत दे दी गई है। पुलिस से जल्दी से जल्दी तेल लूटने वालों से तेल बरामद करने व कार्यवाही की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अशोक गोयल, तेल मील मालिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed