फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A survey has been launched to identify out-of-school children and bring them back into the education system.

Mahendragarh-Narnaul News: ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान कर शिक्षा से जोड़ने के लिए सर्वे शुरू

Sun, 04 Jan 2026 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
A survey has been launched to identify out-of-school children and bring them back into the education system.
फोटो नंबर-26ड्रापआउट बच्चों का सर्वे करती टीम। संवाद
नारनौल। स्कूल से विभिन्न कारणों के चलते दूर हो चुके बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए शिक्षा विभाग ने समयबद्ध कार्ययोजना तैयार की है। शिक्षकों ने अपने-अपने क्षेत्रों के गांवों और मोहल्लों में जाकर अभिभावकों से सीधा संवाद शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

अभिभावकों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। विभाग द्वारा जिले में ड्रॉपआउट बच्चों की सटीक पहचान के लिए चार स्तरों पर विशेष सर्वे कराया जाएगा। इससे वास्तविक स्थिति सामने आ सके।
विज्ञापन

इस अभियान में केवल शिक्षा विभाग के अधिकारी और शिक्षक ही नहीं, बल्कि पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, विद्यालय प्रबंधन समितियां, स्वयंसेवी संस्थाएं और शिक्षा स्वयंसेवक भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अनुसार इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सत्र 2024-25 में स्कूल छोड़ चुके बच्चों को चिन्हित कर नए सत्र 2026-27 में दोबारा विद्यालयों में नामांकन कराना है। इसके लिए स्कूल स्तर, पंचायत स्तर, ब्लॉक स्तर और जिला स्तर पर निगरानी व्यवस्था बनाई जाएगी।
अधिकारियों का मानना है कि सामूहिक प्रयासों से न केवल ड्रॉपआउट दर में कमी आएगी बल्कि बच्चों का भविष्य भी सुरक्षित होगा। यह पहल शिक्षा के अधिकार को धरातल पर साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

वर्जन-
ड्रापआउट बच्चों के सर्वे के लिए योजना तैयार कर कार्य शुरू कर दिया गया है। शिक्षकों की टीम अपने-अपने क्षेत्र में इस कार्य के लिए जुट गई है। इसके लिए अन्य संस्थाओं को भी प्रेरित किया जा रहा है। -अशोक शर्मा, जिला परियोजना संयोजक, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed